फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There were also called SSP Rajesh

बुलाकर भी राजेश से नहीं मिले एसएसपी

Tue, 12 Jul 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Tue, 12 Jul 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कुंवरपुर तल्लैया के विवाद को लेकर कैंट विधायक राजेश अग्रवाल समय लेकर सोमवार को सुबह एसएसपी आरके भारद्वाज से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे लेकिन वह कार्यालय में मौजूद नहीं थे। लगभग 15 मिनट इंतजार करने के बाद वह लौट गए।  गुस्साए कैंट विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर एसएसपी की शिकायत की है। उन्होंने कहा कि एसएसपी ने उनको मिलने का समय दिया था, इसके बावजूद भी न मिलकर उन्होंने एक जनप्रतिनिधि का उपहास उड़ाया है। उन्होंने विधानसभा में इस मामले को अपनी ओर से औचित्य के प्रश्न के रूप में रखने की मांग विधानसभा अध्यक्ष से की है। यह भी कहा है कि विपक्षी दलों के जनप्रतिनिधियों के साथ अफसरों के उपेक्षापूर्ण व्यवहार को लेकर वह विधानसभा में धरना भी देंगे। 
सोमवार शाम को पत्रकार वार्ता बुलाकर राजेश अग्रवाल ने कहा कि यदि समय देने के बाद भी एसएसपी को किसी आकस्मिक मीटिंग या कार्य से जाना पड़ गया तो उनको फोन पर बताना चाहिए था तो वह नहीं जाते। यह तो उपहास और अपमानित करने जैसा है। बोले- ऐसे अफसरों को सबक सिखाने की भाषा मुझे आती है। उन्होंने आरोप लगाया कि वह विरोधी पक्ष के हैं इसलिए उनके साथ ऐसा व्यवहार जानबूझकर किया गया। उन्होंने रविवार को फोन करके एसएसपी से सोमवार को मिलने का समय लिया था। एसएसपी ने उनको 11 बजे पुलिस दफ्तर में मिलने का समय दे दिया। सोमवार को सुबह निर्धारित समय पर राजेश अग्रवाल पहुंच गए। उनके साथ भाजपा के महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया समेत कई नेता थे। वहां स्टाफ से पूछा तो बताया गया कि साहब नहीं हैं। कब आएंगे? इसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई। इसके बाद 15-20 मिनट इंतजार करके कैंट विधायक लौट गए। उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिखकर पूरी बात से अवगत कराते हुए कहा है कि एसएसपी के व्यवहार से विधान मंडल की गरिमा को ठेस पहुंची है और विधानसभा नियमावली के नियमों के मुताबिक जनप्रतिनिधियों के प्रोटोकाल का भी उपहास हुआ, यदि ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की जा सकती तो प्रोटोकाल नियमावली को शिथिल कर दिया जाए।
विज्ञापन

‘धर्म के आधार पर की कार्रवाई’
बरेली। कैंट विधायक ने कहा कि कुंवरपुर तलैया में पुलिस ने भुक्तभोगी पक्ष की तहरीर आने के बाद दूसरे पक्ष से भी तहरीर लेकर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की है। दोनों पक्षों से छह-छह लोगों के खिलाफ कार्रवाई करके पुलिस ने धार्मिकता को अधार बनाया है। पुलिस की यह कार्रवाई संविधान के खिलाफ है। संविधान में कोई भी कार्रवाई धार्मिक आधार पर नहीं की जा सकती लेकिन अफसर संवैधानिक नियमों का खुला उल्लंघन कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-मैंने सोमवार को विधायक जी से मिलने को कहा था। सुबह से ही आला अफसरों की मीटिंग में व्यस्त रहा। पहले डीआईजी साहब और फिर आईजी साहब की मीटिंग चलती रही। लेकिन एसपी देहात और एसपी क्राइम ऑफिस में बैठे थे। उन्हीं को विधायक जी को ज्ञापन दे देना चाहिए था-आरके भारद्वाज, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed