फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There was commotion for two hours after keeping the body of contract lineman at the sub-centre

Bareilly News: उपकेंद्र पर संविदा लाइनमैन का शव रखकर दो घंटे तक हुआ हंगामा

Sat, 20 Apr 2024 06:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 20 Apr 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
There was commotion for two hours after keeping the body of contract lineman at the sub-centre
बरेली। विद्युत वितरण खंड प्रथम के हरूनगला बिजली उपकेंद्र पर शुक्रवार को दो घंटे तक हंगामा होता रहा। इस दौरान उपकेंद्र से आपूर्ति भी ठप रही। संविदा लाइनमैन किशनपाल के परिवार वाले पोस्टमार्टम से उनका शव लेकर सीधे बिजली उपकेंद्र पहुंचे। यहां शव रखकर विद्युत निगम के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी देने के आश्वासन पर परिवार वाले शांत हुए और शव ले गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम डोहरा मोड़ के पास बिजली लाइन ठीक करते समय हरूनगला बिजली उपकेंद्र के संविदा लाइनमैन डोहरिया गांव निवासी किशनपाल (35) की करंट लगने के मौत हो गई थी। किशनपाल दूसरे संविदा लाइनमैन रियासत अली के साथ लाइन ठीक करने पहुंचे थे। हादसे में रियासत अली भी बाल-बाल गए थे। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर दो बजे परिवार वाले शव लेकर हरूनगला उपकेंद्र पहुंच गए। उपकेंद्र में शव रख दिया और कार्रवाई न होने तक अंत्येष्टि से इंकार कर दिया। परिवार वाले एसडीओ रविंद्र कुमार, जेई राहुल श्रीवास्तव के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

दो घंटे बाद अधिकारी उपकेंद्र पहुंचे। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ अध्यक्ष रिंकू श्रीवास्तव भी अन्य पदाधिकारियों के साथ पहुंच गए। अधिकारियों ने मृतक लाइनमैन को 7.50 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का भरोसा दिया। इसके बाद परिवार वाले किशनपाल का शव ले गए, शाम को गांव में अंत्येष्टि कर दी। किशनपाल छह भाईयों में सबसे छोटे थे। उनका दो वर्ष का बेटा है। पत्नी नीतू का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक संविदा लाइनमैन किशनपाल के भाई चंद्रपाल ने हरूनगला बिजली उपकेंद्र के एसडीओ रविंद्र कुमार, जेई राहुल श्रीवास्तव और एसएसओ अरविंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। चंद्रपाल का आरोप है कि किशनपाल को 33 केवी की लाइन के पोल पर यह कहकर चढ़ा दिया गया कि शट्डाउन ले लिया गया है, तुम्हारी जान को कोई खतरा नहीं है। वह लाइन पर काम कर रहे थे इसी दौरान करंट लगने से उनकी मौत हो गई। आरोप लगाया कि भाई पर लाइन ठीक करने का दबाव बनाया गया। हालांकि, अभी बिथरी चैनपुर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। समझौते का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed