फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There was chaos in the program with sticks and stones.

Bareilly News: कार्यक्रम में चले लाठी-डंडे व पत्थर, अफरा-तफरी

Sat, 01 Mar 2025 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
There was chaos in the program with sticks and stones.
भमोरा। शिव तेरस के अगले दिन बृहस्पतिवार की रात शिव मंदिर ग्राम कुड्डा में कार्यक्रम के दौरान रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे व पत्थर चले। इस बीच वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

छह माह पूर्व गांव में एक ही परिवार के दो पक्षों में वृद्ध महिला की हत्या के मामले को लेकर विवाद चल रहा था। मेले में आयोजित कार्यक्रम देखने दोनों पक्ष पहुंचे, जहां शराब के नशे में गाली-गलौज होने लगी। देखते ही देखते लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर चलने लगे। इससे मेला देखने वालों में अफरा-तफरी मच गई। एक पक्ष से नाथू सिंह, छोटे सिंह व वीरेंद्र सिंह घायल हो गए। दूसरे पक्ष से महेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह व महेंद्र की बेटी मोहिनी घायल हो गई। पुलिस ने पीछा कर एक पक्ष से महेंद्र, गजेंद्र, बुद्ध पाल, सुदीप, आशीष, ओमेंद्र और दूसरे पक्ष के नाथू सिंह, छोटे सिंह व वीरेंद्र सिंह को हिरासत में लिया है। पुलिस ने घायलों के मेडिकल के बाद एक पक्ष से छह लोग व दूसरे पक्ष से तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को एसडीएम के समक्ष पेश किया है।
विज्ञापन

छह माह बाद भी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं
छह सितंबर 2024 की रात कुड्डा गांव निवासी महेंद्र सिंह की वृद्धा मां राम बेटी की सिर में किसी वजनदार वस्तु से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया था। वृद्धा की मौत के बाद महेंद्र ने परिवार के ही नाथू सिंह, सर्वेश, वीरेंद्र, छोटे सिंह व सुरेंद्र सिंह के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। छह माह बीतने पर भी हत्या का खुलासा पुलिस नहीं कर पाई। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि फाइल मेरे पास आई है। गंभीरता से इसका अवलोकन कर रहा हूं। इस मामले में जल्द खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed