{"_id":"687d569375f04e95e5089f7c","slug":"there-was-a-dispute-over-burying-the-body-of-a-transgender-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-104606-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: किन्नर के शव को दफनाने को लेकर हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: किन्नर के शव को दफनाने को लेकर हुआ विवाद
विज्ञापन
बहेड़ी। कस्बे के मोहल्ला अब्बास नगर में शनिवार को एक किन्नर की मौत के बाद कब्र खोदने को लेकर स्थानीय निवासियों और मृतक के साथियों के बीच विवाद हो गया। हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामले को सुलझा लिया गया।
लोगों के अनुसार भोला किन्नर की मौत के बाद उनके शव को दफन करने के लिए जब कब्र खोदी जा रही थी तो मोहल्ले के कुछ लोगों ने इसका विरोध करते हुए कब्रिस्तान में दफनाने से इन्कार कर दिया। मोहल्ले वालों का कहना था कि बाहरी लोग जब इस इलाके में आकर बसे थे। तभी उन्हें स्पष्ट कर दिया गया था कि इलाके में कब्रिस्तान की जगह सीमित है। ऐसे में वह अपनी ओर से कब्रिस्तान की वैकल्पिक व्यवस्था करें।
रात में जब परिवार के लोग मृतक भोला के शव को लेकर उसके गांव जोखनपुर लेकर गए थे, तब गांव जोखनपुर के स्थानीय लोगो ने भी भोला किन्नर के शव को कब्रिस्तान में दफन कराने का विरोध किया, जिसके बाद परिवार के लोग अब्बासनगर में आ गए। इसके बाद पुनः विरोध शुरू हो गया। मामला गरमाता देख पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से बातचीत कर आपसी सहमति से कब्र के लिए जगह उपलब्ध कराई और शांतिपूर्वक दफन की प्रक्रिया पूरी कराई। संवाद