फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There is no discord in the house where Kirtan is performed: Vijay Kaushal

जिस घर में कीर्तन होता है, वहां कलह नहीं होती : विजय कौशल

Fri, 01 Mar 2024 10:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
There is no discord in the house where Kirtan is performed: Vijay Kaushal
शाहजहांपुर। मुमुक्षु महोत्सव में चल रही श्रीराम कथा में व्यास विजय कौशल महाराज ने सती अनसूया, शूर्पणखा और मारीच का प्रसंग सुनाया। बोले कि जिस घर में कीर्तन होता है, वहां कलह नहीं होती। कथा सुनकर पंडाल में मौजूद श्रोता भावविभोर हो गए।
विज्ञापन

व्यास ने कहा कि एक बार नारद जी विचरण कर रहे थे, तभी उन्होंने तीनों देवियों मां लक्ष्मी, मां सरस्वती और मां पार्वती को सतीत्व और पवित्रता के विषय में परस्पर विमर्श करते देखा। नारद जी ने उन्हें अत्रि महामुनि की पत्नी अनसूया के असाधारण पातिव्रत्य के बारे में बताया और कहा कि उनके समान पवित्र और पतिव्रता तीनों लोकों में नहीं है। तीनों देवियों को मन में अनसूया के प्रति ईर्ष्या होने लगी और उन्होंने सती अनसूया के पातिव्रत्य को खंडित करने के लिए अपने पतियों से कहा। पहले वह नहीं माने लेकिन विशेष आग्रह पर ब्रह्मा, विष्णु और महेश ने सती अनसूया के सतीत्व और ब्रह्मशक्ति को परखने की सोची।
विज्ञापन

भेष बदलकर वह अनसूया के पास पहुंचे तो उन्हें भोजन का निमंत्रण दिया गया, लेकिन त्रिदेवों ने अनसूया से निर्वस्त्र होकर भोजन परोसने को कहा, जिस पर उन्होंने त्रिदेवों पर जल छिड़ककर दिव्य शक्ति से उन्हें तीन प्यारे शिशुओं के रूप में बदल दिया। उसके बाद स्तनपान कराया, दूध-भात खिलाया, गोद में सुलाया और तीनों गहरी नींद में सो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा के समापन पर आरती व प्रसाद वितरण हुआ। पूजन डॉ. रामनिवास गुप्ता, मिथिलेश गुप्ता ने किया। आरती में डॉ. सत्य प्रकाश मिश्रा, मोहम्मदी के विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, व्यापारी नेता वेदप्रकाश गुप्ता, अजय अग्रवाल, संतोष उपाध्याय, दीपांजलि उपाध्याय, ओम सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed