फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There is a possibility of more relief today, the sun will trouble from tomorrow

Bareilly News: आज और राहत के आसार, कल से सताएगी धूप

Thu, 05 Jun 2025 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
There is a possibility of more relief today, the sun will trouble from tomorrow
बरेली। झमाझम बारिश के बाद नमी का स्तर 88 फीसदी पहुंचने से बुधवार को धूप की तपिश बेअसर रही। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को भी हल्की राहत मिलने का अनुमान जताया है। हालांकि, शुक्रवार को पुरवा हवा चलने से बादलों का प्रवेश थमने और बेतहाशा गर्मी का अनुमान है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से शाम तक बादलों के मंडराने का सिलसिला जारी रहा। जिन इलाकों में अनुकूल माहौल बना वहां रिमझिम हुई। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के अनुसार बुधवार को 1.45 मिमी बारिश हुई। बताया कि अरब सागर में चक्रवाती परिसंचरण थम रहा है। शुक्रवार से पछुआ हवा का प्रवेश थमेगा।
विज्ञापन

बंगाल की खाड़ी से पुरवा हवा प्रवेश करेगी। गर्म हवा से नमी का स्तर कम होगा। तेज धूप निकलेगी, पारा गर्म होगा। बुधवार को दिन-रात का पारा सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री और न्यूनतम 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मौसम इनपुट
33.7
21.3
धूप निकलेगी। तेज हवा चलेगी। हल्के बादल छा सकते हैं।
सूर्योदय 5:15
सूर्यास्त 7:07
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed