फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Then the young man took the lives of stray dogs in Bahedi

बहेड़ी में आवारा कुत्तों ने फिर ली युवक की जान

Sun, 19 Jun 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sun, 19 Jun 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
इलाके में खूंखार कुत्तों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब 25 साल का युवक कुत्तों का शिकार बना है। उसे 10 जून को बुरी तरह नोचकर घायल कर दिया था। शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन

इटौवाधुरा के किसान खेमकरन का 25 वर्षीय बेटा रमेश कुमार 10 जून की शाम गांव से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर अपने खेत में पशुओं के लिए चारा काटने के लिए गया था। अचानक 12 से ज्यादा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। उसके गाल और पैर में नुकीले दांत लगा दिए। खेतों पर काम कर रहे मजदूरों ने लाठी-डंडों से कुत्तों को भगाया। रमेश को तुरंत सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया था। घर वाले उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए। सात दिन तक इलाज चला मगर डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए। शुक्रवार शाम रमेश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेजा। 
विज्ञापन


आखिर कब चेतेगा प्रशासन
11 मासूमों की मौत के बाद भी तहसील प्रशासन और नगर पालिका हरकत में नहीं आया है। जब-जब कुत्ते हमले करते हैं अफसर जोरशोर से अभियान चलाने की बात करते हैं मगर दो चार दिन बाद अभियान ठप हो जाता है। हालांकि दो सौ से ज्यादा आवारा कुत्तों की नसबंदी भी की गई मगर खुले में मांस के अवशेष फेंकने का काम बंद नहीं हुआ। घरों में अवैध रूप से स्लाटर हाउस चलाने का काम फिर से शुरू हो गया है। एसडीएम रामेश्वर नाथ तिवारी का कहना है कि फिर से आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed