फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Then copy the ' base ' will be on the exam

फिर नकल के ‘अड्डे’ पर होगी परीक्षा

Fri, 08 Jan 2016 02:35 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 08 Jan 2016 02:35 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में 13 जनवरी से एलएलबी की परीक्षाएं हैं। खास बात यह है कि इस बार परीक्षा एक बार फिर से नकल के लिए बदनाम बीबीए-बीसीए बिल्डिंग में कराई जाएगी। नकल रोकने के लिए कॉमर्स बिल्डिंग में सेंटर क्यों नहीं बनाया गया, यह सवाल उठना लाजिमी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्राचार्य ने बैठककर परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान बीबीए-बीसीए बिल्डिंग में परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया। यह खबर फैलते ही खासतौर से छात्र नेताओं के चेहरे खिल उठे। गौरतलब है कि बीते कई वर्षों में बीबीए-बीसीए बिल्डिंग को परीक्षा केंद्र बनाया गया तो यहां ताबड़तोड़ नकल हुई। बाद में इस पर लगाम लगाने के लिए कॉमर्स बिल्डिंग में केंद्र बना दिया गया तो नतीजे सकारात्मक रहे। ऐसे में यह बात किसी की समझ में नहीं आ रही है कि नकल पर लगाम लगाने के लिए इस बार भी कॉमर्स बिल्डिंग में ही सेंटर क्यों नहीं बनाया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि एसएस डॉ. दीपक आनंद होंगे। वहीं, एडिशनल एसएस डॉ. नसीम अख्तर और डॉ. वीरेंद्र सिंह को बनाया गया है। प्रॉक्टर बोर्ड के सदस्यों के साथ ही लॉ के शिक्षक भी उड़ाका दल में रहेंगे। जरूरत पड़ी तो अन्य शिक्षकों की ड्यूटी भी परीक्षा में लगाई जाएगी।
विज्ञापन

--------------
 
प्रथम सेमेस्टर के प्रवेश पत्र ऑनलाइन मिलेंगे
बरेली। बरेली कॉलेज के एलएलबी प्रथम सेमेस्टर के प्रवेशपत्र ऑनलाइन मिलेंगे। विद्यार्थी वेबसाइट से प्रवेश पत्र निकाल सकते हैं। तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के प्रवेश पत्र विभाग से मिलेंगे। विद्यार्थी सुबह दस से दोपहर दो बजे तक विभाग में संपर्क कर प्रवेश पत्र ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed