Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Theft of diesel from luxury vehicles in the VVIP fleet

Bareilly News: वीवीआईपी फ्लीट की लग्जरी गाड़ियों से डीजल चोरी

Sat, 28 Nov 2026 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Theft of diesel from luxury vehicles in the VVIP fleet
बरेली। राज्यपाल, मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री और केंद्रीय मंत्री के प्रोटोकॉल व वीवीआईपी मूवमेंट के लिए इस्तेमाल हो रहीं छह लग्जरी गाड़ियों से डीजल चोरी का खेल पकड़ा गया है। एआरएम टेक्निकल प्रदीप यादव, मैकेनिकल चीफ आरिफ खान और वीवीआईपी मूवमेंट के चालक रामकुमार की संयुक्त टीम ने शुक्रवार सुबह यह खुलासा किया। इसके बाद क्षेत्रीय प्रबंधक/सेवा प्रबंधक ने जांच कमेटी बना दी है। रिपोर्ट परिवहन निगम मुख्यालय भेजी गई है।
विज्ञापन

वीवीआईपी मूवमेंट के लिए परिवहन निगम के पास छह लग्जरी गाड़ियां हैं। जब भी राज्यपाल, मुख्समंत्री, कैबिनेट मंत्री, केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति या फिर प्रधानमंत्री का आसपास के जिलों में दौरा होता है तो प्रोटोकाल के लिए इन गाड़ियों को भेजा जाता है। यह फ्लीट पूरे उत्तर प्रदेश के वीवीआईपी मूवमेंट में हिस्सा लेती है।
विज्ञापन

पिछले कुछ माह से फ्लीट को लेकर गोपनीय शिकायतों के बीच शुक्रवार को औचक जांच कराई गई तो मामले का खुलासा हो गया। फ्लीट की एक गाड़ी में डीजल चोरी के कई उपकरण मिले। गाड़ियों से कई माह से डीजल की चोरी की जा रही थी। फ्लीट की गाड़ी संख्या 4388 से मिली केन, पाइप और गाड़ी के डीजल टैंक से डीजल निकालने का इलेक्ट्रिक पंप जांच टीम ने सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को दिनभर परिक्षेत्र से मुख्यालय स्तर तक इस मामले को रफा-दफा करने को लेकर अधिकारियों के बीच खींचतान चलती रही। मामला नहीं सुलटा तो जिम्मेदारों ने हाथ खड़े कर दिए। अब वह फ्लीट का पूरा स्टाफ बदलने की बात कर रहे हैं।
ऐसे पकड़ में आया मामला
वीवीआईपी फ्लीट की लग्जरी गाड़ियों का माइलेज प्रति लीटर 17-20 किलोमीटर होना चाहिए, लेकिन काफी समय से इन गाड़ियों का डीजल औसत महज नौ किलोमीटर प्रति लीटर दिखाया जा रहा था। इस संबंध में शिकायतें भी आ रही थीं। माइलेज और डीजल खपत की जांच में संदेह और भी पुख्ता हो गया। इसके बाद शुक्रवार को औचक जांच कराई गई। अब इन गाड़ियों के डीजल औसत की जांच कराने का आदेश दिया गया है। इसके लिए विशेष चालक राजकुमार को लगाया गया है।


कई वीवीआईपी के काफिले का हिस्सा रही फ्लीट
छह लग्जरी गाड़ियों की यह फ्लीट पिछले दो माह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितिन प्रसाद, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, सुरेश खन्ना, जेपीएस राठौर, धर्मपाल सिंह, दयाशंकर सिंह, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार आदि के काफिले का हिस्सा रही है। इसके अलावा, प्रदेश के अन्य जिलों में भी इस फ्लीट ने वीवीआईपी मूवमेंट में सेवाएं दी हैं।

--
वीवीआईपी मूवमेंट के लिए आरक्षित छह गाड़ियों की फ्लीट की औचक जांच में डीजल चोरी के साक्ष्य मिले हैं। एक गाड़ी से कुछ उपकरण बरामद कर सील किए गए हैं। रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - मोहम्मद अजीम, क्षेत्रीय प्रबंधक/सेवा प्रबंधक बरेली परिक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed