फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Theft of cash and goods by breaking the lock of the house

Bareilly News: घर का ताला तोड़कर नकदी और सामान चोरी

Thu, 18 Dec 2025 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Theft of cash and goods by breaking the lock of the house
दुनका। शाही थाना क्षेत्र के गांव सीहोर में मंगलवार रात घर का ताला तोड़कर चोर एक लाख की नकदी और चार लाख का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने बुधवार को शाही थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पीड़िता मीना देवी पत्नी नरेंद्र कुमार निवासी सीहोर ने तहरीर में बताया कि वह 14 दिसंबर को घर में ताला लगाकर रिश्तेदारी में गई थी। मंगलवार रात घर में घुसकर चोर एक लाख रुपये नकद, दो गैस सिलिंडर, इंवर्टर, बेटरी, गर्म कपड़े, सोने की चेन, झुमकी, कुंडल, अंगूठी, बिछुआ, पायल आदि चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह उसके बटाईदार ने दरवाजे का ताला टूटा देखकर उसे फोन किया तो उन्हें जानकारी हुई। सूचना पर हल्दी कला पुलिस चौकी इंचार्ज नीरज कुमार अपने अधीनस्थों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। वहीं, प्रभारी निरीक्षक शाही ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

-------
श्याम भोजनालय को भी चोरों ने खंगाला

नवाबगंज। मंगलवार रात चोरों ने श्याम भोजनालय को अपना निशाना बनाकर गल्ले में रखे एक हजार दो सौ रुपये की नकदी और सामान चोरी कर भाग गए। सुबह जब भोजनालय स्वामी मौके पर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई । भोजनालय स्वामी ने पुलिस को तहरीर दी है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे के पटेल चौक के पास बाइपास मार्ग पर श्री श्याम भोजनालय स्थित है। दिनेश कुमार श्री श्याम भोजनालय के स्वामी है। दिनेश कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम वह भोजनालय को बंद कर अपने घर चले गए। तब चोरों ने गल्ले में रखे रुपये और सामान चोरी कर भाग गए। आरोप है कि चोरों ने चोरी के बाद भोजनालय में आग लगाने की भी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिली है।जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed