{"_id":"6663a2150acab436080601d4","slug":"theft-in-shop-near-kotwali-house-searched-in-sanjay-nagar-bareilly-news-c-4-bly1015-416467-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कोतवाली के पास दुकान में चोरी, संजयनगर में घर खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कोतवाली के पास दुकान में चोरी, संजयनगर में घर खंगाला
विज्ञापन
बरेली। शहर में चोर फिर से सक्रिय हो गए हैं। कोतवाली से कुछ दूर इस्लामिया मार्केट में उन्होंने स्टेशनरी की दुकान में चोरी कर ली। वहीं, संजयनगर में घर से नकदी और जेवर उड़ा लिए। दोनों मामलों में पुलिस ने मुआयना किया पर रिपोर्ट नहीं लिखी है।
छोटी बमनपुरी निवासी राजीव वर्मा की इस्लामिया मार्केट में स्टेशनरी की दुकान है। बुधवार रात दुकान बंदकर वह घर चले गए। बृहस्पतिवार को बाजार बंद था। शुक्रवार सुबह जब राजीव दुकान पर पहुंचे तो ताले टूटे मिले। दराज से करीब पचास हजार रुपये गायब थे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मुआयना किया। राजीव वर्मा ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं।
संजय नगर के होली चौक निवासी मंगलसेन ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करते हैं। बृहस्पतिवार रात वह परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। जीने का गेट खुला था। पड़ोस की छत पर होकर चोर आए और जीने के सहारे नीचे घर में पहुंच गए। वहां से वह 30 हजार रुपये व जेवर समेट ले गए। पीड़ित की शिकायत पर चीता पुलिस ने मुआयना किया है। ब्यूरो