{"_id":"d5b1ecdb3bff045c1fca3dbde708a094","slug":"theatre-fest-will-for-this-particular-school-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थियेटर फेस्ट इस बार स्कूली बच्चों के लिए रहेगा खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थियेटर फेस्ट इस बार स्कूली बच्चों के लिए रहेगा खास
बरेली
Updated Wed, 20 Jan 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
यूं तो थियेटर फेस्ट हर खासो आम के लिए है। जो भी शख्स थियेटर देखना चाहता है उसके लिए पास उपलब्ध है। मगर इस बार थियेटर में रुचि रखने वाले स्कूली बच्चों के लिए यह फेस्ट खास रहेगा। हर स्कूल से अधिकतम चार बच्चों को नि:शुल्क शो देखने का अवसर मिलेगा।
थियेटर फेस्ट के संयोजक एवं दया दृष्टि रंग विनायक रंग मंडल के चेयरमैन डा. ब्रजेश्वर सिंह ने बताया कि जो भी स्कूली बच्चे थियेटर, फिल्म या आर्ट में अपना कॅरिअर बनाना चाहते हैं उनको फेस्ट में होने मंचित होने नाटकों को देखने का अवसर दिया जाएगा। इसके लिए बच्चों को अपने स्कूल के प्रधानाचार्य से पत्र लिखवा कर लाना होगा। जो अपने टीचर के साथ शाम को थियेटर आ सकते हैं। साथ में बच्चों को अपनी आईडी भी लाना जरूरी है। यह व्यवस्था केवल 9वीं व 11वीं कक्षा के बच्चों के लिए रहेगी।
इस बार दस साला जश्न की धूम के साथ फेस्ट मनाया जाएगा। जो अपनी निर्धारित तिथि 21 से 30 जनवरी तक चलेगा। इसका उद्घाटन फिल्म हम दिल दे चुके सनम के कहानीकार अमरीक सिंह गिल शाम 6 बजे करेंगे। जबकि बाकी के दिन शो का समय शाम 6.30 बजे से रहेगा। इस बार यहां आने वाले नाटकों में लगभग हर रोज एक फिल्मी या धारावाहिक के कलाकार से मुलाकात का अवसर मिलेगा।