फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The young man in the waters of Ramganga swept Kyara

रामगंगा की धार में बह गया क्यारा का युवक

Mon, 01 Aug 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 01 Aug 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
तीन दिन तक लगातार बारिश के कारण बरेली की तीन प्रमुख नदियां उफान पर हैं। राम गंगा में तो क्यारा गांव के मजरा जल्लापुर रामदयाल का एक युवक पानी की तेज धार में बह गया। उसे डूबते देख कुछ ग्रामीणों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। कुछ देर बाद युवक का शव बरामद कर लिया गया। बहेड़ी में किच्छा और नवाबगंज की कैलाश नदी उफान पर है।
विज्ञापन

कैंट के क्यारा ग्राम पंचायत के मजरा जल्लापुर रामदयाल से सटा हुआ पश्चिमी में करीब एक किलोमीटर लंबा झीलनु मा नाला है। उफान होने पर रामगंगा का पानी इस नाले में होकर आगे जाता है। रविवार सुबह मजरा जल्लापुर रामदयाल निवासी 28 वर्षीय गंगाराम नाला पार पशुओं को चराने गए थे। शाम करीब पांच बजे वह पशुओं को लेकर घर लौट रहा था। रामगंगा में उफान आने के कारण पानी मजरा जल्लापुर रामदयाल किनारे वाले नाले में जा रहा था, जिसका गंगाराम ने ध्यान नहीं दिया। वह नाला पार करते समय पानी की तेज धार के साथ बह गया। उसे डूबते देखकर पशुओं को चराने गए और लोग नाले में कूद गए। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद गंगाराम को बाहर निकल लिया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसका पता लगने पर घर वाले रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। फिर तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पूर्व प्रधान सर्वेश्वर सिंह पीड़ित परिवार को सांत्वना देने उनके घर गए।
विज्ञापन

राम गंगा में 163 मीटर से अधिक जल स्तर हो गया है, जबकि खतरे का निशान 163 मीटर है। अधिक जल होने के कारण आसपास के गैर आबादी के गांवों में पानी भर गया है। तहसीलदार सदर ने आसपास के आधा दर्जन गांवों को अलर्ट कर दिया है। नाव की व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed