फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The young man from Devraniya entered the Baradari police station and beat up the constable and inspector

Bareilly News: देवरनियां के युवक ने बारादरी थाने में घुसकर सिपाही-दरोगा को पीटा

Wed, 04 Dec 2024 01:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:23 PM IST
विज्ञापन
The young man from Devraniya entered the Baradari police station and beat up the constable and inspector
बरेली। देवरनियां निवासी युवक ने बारादरी थाने में घुसकर जन शिकायतें सुन रहे दरोगा व सिपाही की पिटाई कर दी। पुलिसकर्मियों ने युवक को पकड़कर हवालात में डाल दिया। युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

बारादरी थाने में तैनात सिपाही निशांत कुमार ने बताया कि वह सोमवार को परिसर में मौजूद थे। दरोगा रोहित शर्मा थाना परिसर में बैठकर लोगों की शिकायतें सुन रहे थे। फरियादी राजकुमारी और कुलदीप के बीच हुए विवाद का समाधान करा रहे थे। तभी अचानक एक युवक थाने में घुस आया और बोला कि यह फैसला नहीं हो सकता। दुकान पर मेरा कब्जा है।
विज्ञापन

निशांत ने युवक से बैठने को कहा तो वह अभद्रता करने लगा। उससे दोबारा बैठने के लिए कहा तो युवक ने उनकी पिटाई कर दी। इसी दौरान दरोगा रोहित शर्मा ने भी उसे समझाने की कोशिश की तो उनकी भी पिटाई कर दी। पुलिसवालों ने बमुश्किल युवक को पकड़ा। उसने अपना नाम देवरनियां थाना क्षेत्र के गांव वसुधरन जागीर निवासी जयवीर बताया। जयवीर के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और लोकसेवक से अभद्रता व मारपीट करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed