{"_id":"6a28687ab7c273d9400ca807","slug":"the-womb-of-the-earth-is-rapidly-drying-up-in-seven-areas-of-the-city-bareilly-news-c-4-bly1053-901967-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शहर के सात इलाकों में तेजी से सूख रही धरती की कोख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शहर के सात इलाकों में तेजी से सूख रही धरती की कोख
विज्ञापन
बरेली। लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और भूजल के बढ़ते दोहन का असर अब शहर के जलस्तर पर दिखाई देने लगा है। भूगर्भ विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पहले से ही अतिदोहित श्रेणी में दर्ज शहर के सात क्षेत्रों में धरती की कोख तेजी से खाली हो रही है। स्टेडियम रोड और कांधरपुर सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र हैं। जल संरक्षण के प्रभावी उपाय नहीं किए गए तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाएगी।
भूगर्भ विभाग की तरफ से शहर के 33 क्षेत्रों में हाइड्रोग्राफ स्टेशन बनाकर औसत जलस्तर की जांच की जाती है। इसमें प्रतिवर्ष मानसून से पहले व मानसून के बाद भूगर्भ जलस्तर की माप की जाती है। पिछले 10 साल के आंकड़ों से तुलना की जाए तो इसमें शहरी क्षेत्र के हाइड्रोग्राफ स्टेशन स्पोर्ट्स स्टेडियम में औसत 9.05 मीटर जलस्तर है। यहां पर 2.70 मीटर जलस्तर घटा है।
कांधरपुर में 2.83 मीटर जलस्तर है। यहां पर 1.17 मीटर पानी नीचे गया है। कर्मचारी बीमा निगम सीबीगंज में 4.73 मीटर जलस्तर है। यह .20 मीटर घटा है। हरुनगला में 7.92 मीटर जलस्तर है, यहां .38 मीटर घटा है। भरतौल में 8.44 मीटर जलस्तर है, यहां 2.70 मीटर कम हुआ है।
विज्ञापन
इन क्षेत्रों के भूगर्भ जल संचयन के लिए अभियान चलाया जाता है। उत्तर प्रदेश अटल भूजल योजना लागू करते हुए यहां पर अधिक संख्या में रेन वाटर, भूजल स्तर मापन, पीजो मीटर मापन, एक्यूफर पंप टेस्ट, जागरूकता अभियान चलाया जाता है।
इन क्षेत्रों में बढ़ा जलस्तर
पीसी आजाद में 1.19 मीटर, परतापुर चौधरी में .66 मीटर, जिला परिषद में .85 मीटर, रायफल क्लब में .72 मीटर, सुभाषनगर में 1.55 मीटर, सिठौरा में .8 मीटर, युगवीणा में 1.46 मीटर, राजेंद्र नगर में 1.18 मीटर, स्वाले नगर में 2.68 मीटर, आईटीआई सीबीगंज में 2.90 मीटर जलस्तर बढ़ा है। बंडिया में 1.52 मीटर, महिला जीटीआई में 2.69 मीटर, ट्यूलिया में 1.18 मीटर, गोकुल नगर में 1.64 मीटर, आईवीआरआई में 5.72 मीटर, कटघर में 2.20 मीटर, आयुक्त कार्यालय में .77 मीटर, बेनीपुर चौधरी में 1.04 मीटर, सनैया धान सिंह में 1.21 मीटर का उछाल आया है। मिर्जापुर में 1.69 मीटर, बुखारा में 2.31 मीटर, झील गौटिया में 1.41 मीटर, ठिरिया निजावत खान में 1.31 मीटर, रायफल क्लब कचहरी मार्ग पर 1.38 मीटर, स्पोर्ट्स स्टेडियम कैंपस दालीपुर रोड तृतीय में .89 मीटर जलस्तर बढ़ा है।
वर्जन :
शहर के 33 इलाकों में भूजल स्तर की माप की गई। इसमें सात जगहों पर जलस्तर घटा तो 26 जगहों पर बढ़ा है। जिन इलाकों में जलस्तर घटा हैं यहां पर विशेष प्रयास होगा। -सौरभ शाह, सीनियर हाइड्रोलाजिस्ट, भूगर्भ जल विभाग