Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The woman caught the accused who was running away after looting the earrings by jumping from the tempo.

Bareilly News: कुंडल लूटकर भाग रहे आरोपी को महिला ने टेंपो से कूदकर पकड़ा

Tue, 27 Aug 2024 03:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
The woman caught the accused who was running away after looting the earrings by jumping from the tempo.
दो साथी बाइक से फरार, सेंट्रल जेल के सामने हुई घटना
विज्ञापन

बरेली। सेंट्रल जेल के सामने टेंपो से मायके जा रही विवाहिता से बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर कुंडल लूट लिए। महिला ने चलते टेंपो से कूदकर एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि उसके अन्य दोनों साथी फरार हो गए। मौके पर एकत्र हुई भीड़ ने पकड़े गए आरोपी की पिटाई कर इज्जतनगर पुलिस को सौंप दिया।

न्यू मॉडल रेलवे कॉलोनी की रहने वाली उर्मिला देवी के पति किशन नरेश रेलवे की वर्कशॉप में कर्मचारी है। सोमवार को उर्मिला अकेले ही टेंपो से बिथरी चैनपुर स्थित अपने मायके जा रही थी। टेंपो में अन्य सवारियां भी सवार थी। टेंपो जैसे ही सेंट्रल जेल के समीप पहुंचा। तभी पीछे से आ रही बाइक पर सवार तीन आरोपियों ने महिला के कुंडल पर झपट्टा मारकर लूट लिए। महिला चलते हुए टेंपो से कूद गई। महिला ने बाइक पर सवार पीछे बैठे एक आरोपी को दबोच लिया। इससे वह जमीन पर गिर गया, जबकि उसके दोनों साथी बाइक भाग निकले। महिला का शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी आ गए और लोगों ने पकड़े गए आरोपी की पिटाई लगाना शुरू कर दी। इसी बीच किसी ने मामले की सूचना इज्जतनगर पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने आ गई। पकड़ा गया आरोपी फतेहगंज पश्चिमी का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed