फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The woman broke her hand and looted her purse, collided with a divider and got injured

महिला का हाथ तोड़कर पर्स लूटा, डिवाइडर से टकराकर घायल हुए लुटेरे

Tue, 23 Feb 2021 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
The woman broke her hand and looted her purse, collided with a divider and got injured
जख्मी रमा देवी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

भीड़ ने लुटेरों को पकड़कर पुलिस को सौंपा, एक की हालत गंभीर

विज्ञापन
बरेली। बाजार से लौट रही महिला का लुटेरों ने हाथ तोडड़ दिया और उसका पर्स लूटकर स्कूटी से भाग निकले। हड़बड़ी में उनकी स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई। इससे दोनों घायल हो गए। महिला के शोर मचाने पर जुटी भीड़ ने लुटेरों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। दो दिन पहले यही लुटेरे बीआई बाजार से एक महिला का पर्स लेकर भागे थे। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गंभीर रूप से घायल एक लुटेरे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना इज्जतनगर में कैलाशपुरम निवासी सेवानिवृत्त स्वास्थ्यकर्मी रामा देवी सोमवार शाम साढ़े सात बजे बाजार से लौट रही थीं। डेलापीर के पास पीछे से स्कूटी पर आए दो युवक उनका पर्स छीनने लगे तो वह उनसे भिड़ गईं। इस पर लुटेरों ने उनका हाथ मरोड़कर धक्का दे दिया। इससे वह गिर गईं और उनके हाथ की हड्डी टूट गई। उनके शोर मचाने पर गोपाल गुप्ता, रोहित, जय सिंह आदि लोग पर्स लूटकर भाग रहे लुटेरों की स्कूटी के पीछे दौड़े तो वे हड़बड़ा गए। अनियंत्रित होकर उनकी स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई। दोनों स्कूटी समेत गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन

भीड़ दोनों को लेकर थाना बारादरी पहुंची और पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए उचक्के महानगर कॉलोनी का हिमांशु और कैंट का रंजीत है। घायल रंजीत को स्टेडियम रोड के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर सीओ थर्ड श्वेता यादव, इंस्पेक्टर बारादरी शितांशु शर्मा आदि मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर कैंट राजीव कुमार भी थाना बारादरी पहुंचे। उन्होंने बताया कि इन्हीं लुटेरों ने दो दिन पहले बीआई बाजार में माया शर्मा का पर्स लूट लिया था। सीसीटीवी फुटेज से इनकी शिनाख्त हुई थी। इसके अलावा उन्होंने कोतवाली क्षेत्र में भी लूट की कोशिश की थी। इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा ने बताया कि दोनों को इज्जतनगर पुलिस के सुुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्स में 15 हजार रुपये और मोबाइल था
थाना इज्जतनगर में मुकदमा दर्ज कराने पहुंचीं रामा देवी गुप्ता ने बताया कि पर्स में 15 हजार रुपये, दो मोबाइल, पेनकार्ड और जरूरी कागजात थे। पर्स छीनने के दौरान वह भिड़ीं तो उचक्कों ने हाथ मरोड़कर उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। उससे उनके हाथ की हड्डी टूट गई।

महिला का पर्स लूटकर भाग रहे दो लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है। कुछ अन्य घटनाओं में भी उनका नाम सामने आया है, पूछताछ की जा रही है। - श्वेता यादव, सीओ तृतीय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed