{"_id":"6266e8db08f58864113b465d","slug":"the-wife-went-to-her-maternal-home-and-the-young-man-hanged-twice-the-family-members-saved-him-death-in-the-third-time-bareilly-news-bly48273185","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी गई मायके तो युवक ने फंदा लगाया, दोबार परिवारवालों ने बचाया.. तीसरी बार में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी गई मायके तो युवक ने फंदा लगाया, दोबार परिवारवालों ने बचाया.. तीसरी बार में मौत
विज्ञापन
निघासन। कस्बा रकेहटी में पत्नी के बिना बताए मायके जाने से क्षुब्ध पति ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार करा दिया है।
रकेहटी निवासी 35 वर्षीय युवक की और उसकी पत्नी में किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हो गई थी। उसके बाद युवक किसी काम से घर से बाहर चला गया। उधर, नाराज पत्नी भी बिना बताए अपने मायके छेदुई पतिया चली गई थी। शाम को जब युवक घर वापस आया तो पत्नी को न पाकर वह क्षुब्ध हो गया।
रविवार रात करीब सात बजे उसने रस्सी उठाई और फंदा लगाने लगा। इसी दौरान चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन आ गए और उसे बचा लिया। उसके बाद परिवार के लोग समझाकर चले गए। उसने दोबारा भी कोशिश की मगर परिवार के लोगों ने फिर बचा लिया। काफी देर तक लोगों को समझाने के बाद उसने ऐसा ना करने का आश्वासन देकर सबको घर भेज दिया। मगर रात में मौका पाकर उसने पत्नी की शॉल उठाई और घर की बड़ेर में फंदा लगाकर जान दे दी। उधर, पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।