{"_id":"5e99f72b8ebc3e6fdc599253","slug":"the-weather-changes-the-city-is-wet-with-rain-bareilly-news-bly40299625","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदला मौसम का मिजाज, बारिश से भीगा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदला मौसम का मिजाज, बारिश से भीगा शहर
विज्ञापन
शुक्रवार की रात हुई बारिश से मौसम खुशगवार हो गया।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिनों से छा रहे बादलों ने शुक्रवार की रात की बरसात
विज्ञापन
बरेली। पिछले कई दिनों से चटख धूप का लुत्फ ले रहे शहरवासियों ने शुक्रवार की रात बारिश का भी लुत्फ लिया। अचानक तेज हवाओं के साथ बादल घिरे और गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब 15 मिनट तक झमाझम बारिश के बाद फिर आसमान साफ हो गया। मौसम विभाग ने अगले छह दिनों बाद फिर से बारिश की आशंका जताई है।
आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक दो दिन पहले उत्तर पूर्व दिशा से चल रही हवाओं की दिशा बदल रही थी। गुरुवार की देर रात हवाओं की दिशा बदलने से शहर में पश्चिमी विक्षोभ हावी हो गया था। जिसकी वजह से गुरुवार की रात में ही बादल छाने लगे थे जिन्होंने शुक्रवार की सुबह भी हल्की बूंदाबांदी की। हालांकि, शहर में उच्च वायुदाब होने से बारिश अनुमान के मुताबिक नहीं हो सकी। देर शाम अचानक शहर में बारिश के अनुकूल मौसम बना और बारिश शुरू हो गई। 15 से 20 मिनट में करीब 1.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। उन्होंने बताया कि अगले छह दिनों तक शहर पर हल्के बादल मंडराते रहेंगे। तेज धूप भी खिलेगी और छह दिनों बाद बारिश के अनुकूल माहौल होने पर एक बार फिर बारिश हो सकती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम एक डिग्री अधिक 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के बाद हवा में नमी 55 फीसद दर्ज की गई है।