फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The way for Vande Bharat between Izatnagar-Chandigarh is clear, Lucknow-Jaipur is no longer via Bareilly

Bareilly News: इज्जतनगर-चंडीगढ़ के बीच वंदे भारत का रास्ता साफ, लखनऊ-जयपुर अब वाया बरेली नहीं

Fri, 08 Aug 2025 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
The way for Vande Bharat between Izatnagar-Chandigarh is clear, Lucknow-Jaipur is no longer via Bareilly
बरेली। इज्जतनगर-चंडीगढ़ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन का रास्ता साफ हो गया है। रूट भी तय हो गया। इस गाड़ी का संचालन अप-डाउन सप्ताह में छह-छह दिन किया जाएगा। हालांकि, लखनऊ-जयपुर के बीच प्रस्तावित वंदे भारत एक्सप्रेस का रूट बदल गया है। पहले इस ट्रेन का संचालन वाया बरेली प्रस्तावित था, लेकिन अब यह गाड़ी कानपुर सेंट्रल होते हुए चलाई जाएगी।
विज्ञापन

बरेली होते हुए 22545-46 देहरादून-लखनऊ, 22490-89 मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन पहले ही शुरू हो चुका है। 15567-68 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन 29 जुलाई से शुरू हुआ है। इज्जतनगर मंडल से वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन प्रस्तावित था। अब इस दिशा में भी काम तेज हो गया है।
विज्ञापन

लालकुआं, काठगोदाम, रामनगर और टनकपुर रूट को वंदे भारत एक्सप्रेस से जोड़ने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मिले थे। इसके बाद मई में उत्तराखंड राज्य और पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के अधिकारियों के बीच बैठक भी हुई। अब इज्जतनगर-चंडीगढ़ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन का रास्ता लगभग साफ हो गया है। अगले दो माह में ट्रेन का संचालन शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, लखनऊ-जयपुर के बीच प्रस्तावित वंदे भारत एक्सप्रेस का रूट बदल गया है। अब इस गाड़ी का संचालन लखनऊ से कानपुर सेंट्रल, टूंडला, आगरा फोर्ट, भरतपुर, बांदीकुई होते हुए जयपुर तक किया जाएगा। पूर्व में इस ट्रेन के संचालन के लिए लखनऊ, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली कैंट, बदायूं, कासगंज, मथुरा, आगरा, भरतपुर, जयपुर रूट का भी सर्वे किया गया था। संवाद


-------
सात घंटे 30 मिनट में तय करेगी 503 किमी की दूरी
इज्जतनगर-चंडीगढ़ वंदे भारत एक्सप्रेस जंक्शन और बरेली सिटी नहीं आएगी। गाड़ी का संचालन शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन किया जाएगा। यह गाड़ी एक ओर से सात घंटे 30 मिनट में 503 किमी की दूरी तय करेगी। ट्रेन इज्जतनगर से सुबह 6:30 बजे चलने के बाद 7:38 बजे लालकुआं, 8:40 बजे काशीपुर पहुंचेगी। यहां से चलने के बाद 9:55 बजे मुरादाबाद, 12 बजे सहारनपुर, 1:10 बजे अंबाला और दो बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में तीन बजे चंडीगढ़ से चलने के बाद 3:30 बजे अंबाला, 4:40 बजे सहारनपुर, 6:40 बजे मुरादाबाद, शाम 7:40 बजे काशीपुर, रात 9:04 बजे लालकुआं और 10:30 बजे इज्जतनगर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed