फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The Volunteer of the Union is an organization in itself

संघ का स्वयं सेवक खुद में एक संगठन

Thu, 10 Dec 2020 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
The Volunteer of the Union is an organization in itself
केशव कृपा भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में बोलते जगद्गुरू शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज, उनके नजदीक बैठे हैं संघ के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले और राष्ट्रीय सह संपर्क प्रमुख रामलाल। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

केशव कृपा भवन का लोकार्पण करने पहुंचे सह सरकार्यवाह

विज्ञापन
बरेली। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने कहा है कि केशव कृपा भवन से कार्यकर्ताओं का सतत् संपर्क और संघ गतिविधियाें को अधिक तेजी से बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे देश में हर स्वयंसेवक का घर एक कार्यालय होता है इसलिए 25 लाख से ज्यादा देशभर में संघ कार्यालय संचालित होते हैं। उन्होंने कहा कि यह एक मंदिर स्वरूप में है और इसके माध्यम से समाज की बड़ी सेवा की जा सकती है।
बुधवार सुबह रामपुर बाग रामानुज दयाल शिशु मंदिर परिसर स्थित केशव कृपा भवन का लोकार्पण कार्यक्रम करने पहुंचे सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने संघ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश दुनिया में जहां सरकारें विभिन्न काम समाज के लिए करती हैं वहीं भारत में समाज स्वयं बहुत सारे सेवा कार्य करता है कि इसका रखरखाव और इसको नवीन शक्ति केंद्र बनाने के लिए स्वयं सेवक और उनका परिवारों का भी सहयोग निरंतर अपेक्षित है। सह सरकार्यवाह होसबोले ने बताया कि उनसे एक बार पूछा गया था कि देशभर में कितने संघ कार्यालय हैं, इस पर उन्होंने बताया कि 25 लाख से ज्यादा कार्यालय हैं। उन्होंने इसे स्पष्ट करते हुए कहा कि हर स्वयंसेवक अपने आप में कार्यालय यानी संगठन है, घर पर रहकर संघ कार्य करता है। उसकी मेहनत, सरलता और अनुशासन ही उसे और संघ को निरंतर आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। होसबोलेे ने कोरोना महामारी का उल्लेख करते हुए कहा कि देश के कोने से कोने से प्रवासी पैदल अपने घरों को लौट रहे थे तब उनमें गजब का अनुशासन दिखा। लॉकडाउन की जरूरत थी, सरकार ने इसे लागू किया। संकटकाल में कुछ आलोचनाएं भी होती हैं लेकिन राष्ट्र सर्वोपरि है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख राम लाल ने कहा कि संघ स्वयं कुछ भी नहीं करता परंतु उसके स्वयं सेवक समाज हित व राष्ट्र हित के लिए कुछ भी करना नहीं छोड़ते तो उसी शृंखला में आज जिन केंद्रों का लोकार्पण हुआ है वह सभी स्वयंसेवकों के द्वारा समाज़ को अर्पित है। स्वयंसेवकों में परोपकार का कोई भी अहंकार नहीं होता है और न होना चाहिए। उन्होंने बताया कि गली नबावान में संघ कार्यालय है तो केशव कृपा जैसे केंद्र की जरूरत क्यों पड़ी। क्योंकि स्वयं सेवकों की मेहनत लगन से विस्तार हो रहा है। उन्होंने सेवा प्रकल्प केंद्र को एक नवीन शक्ति केंद्र के रूप में विकसित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ ने विश्व भर में चिंतन की दशा बदली

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राज राजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि भगवान राम की कृपा से केशव कृपा भवन का सपना साकार हुआ है, इसमें लय बनी रहे ये कार्यालय ऐसा दिखे जिसमें सब लोग साथ रहें और नवीन उद्यमों का रंगों के माध्यम से प्रसार हो। उन्होंने कहा कि संघ अपने आप में अनूठा विश्वविद्यालय है। संघ सौ वर्षों से समाज के लोगों का हृदय परिवर्तन कर रहा है। संघ ने जो जीवन दर्शन दिया है वह बड़े उपदेश, प्रवचन से नहीं होता है। बहुत सारी चुनौतियां, अभाव और कठिनाईयां थीं लेकिन मन में संकल्प था इसलिए हंसते-हंसाते, सहज, सरलता से कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र के सामने बड़ा संगठन खड़ा कर दिया। उन्होंने संघ की कार्यशैली को संत कबीर से भी जोड़ा। यह कोई साधारण काम नहीं है। आज विश्व में संघ को मान्यता मिल रही है। संघ ने विश्व को चिंतन दिया और उसकी दशा बदल दी। विश्व में संघ आदर्श बन गया है। शंकराचार्य ने कार्यालय शब्द की व्याख्या करते हुए कहा कि इससे ऊर्जा मिलती है लेकिन सुर और ताल की लय की बने तब कार्यालय का उद्देश्य सार्थक होता है। उन्होंने केशव कृपा भवन निर्माण के प्रयास और परिसर में उपलब्ध सुविधाओं को सराहा।
मौजूद रहे
भाजपा सह प्रांत संगठन मंत्री कर्मवीर, मेयर डॉ. उमेश गौतम, सांसद धर्मेंद्र कश्यप, विधायक श्याम बिहारी लाल, बहोरन लाल मौर्य, डीसी वर्मा, विहिप प्रमुख पवन अरोरा, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, गुलशन आनंद, रवि रस्तोगी, अरविंद कुमार बंसल, वीरेंद्र अटल, राजीव अग्रवाल शेयर, रविंद्र सिंह राठौर, संजीव अग्रवाल, डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी, योगेश पटेल, रमेश जैन आदि मौजूद रहे। डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति अध्यक्ष रमेश अग्रवाल, संघ पदाधिकारी केसी गुप्ता, अतुल खंडेलवाल और विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन महानगर प्रचार प्रमुख आलोक प्रकाश ने किया।

हवन कर किया लोकार्पण

भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन किया। इसके बाद हवन-पूजन कर लोकार्पण कार्यक्रम हुआ। केशव कृपा भवन में बजरंग बलोपासना केंद्र, पतंजलि योग, ध्यान केंद्र, श्री धनवंतरी आरोग्य केंद्र, अधीश पुस्तकालय का संयुक्त उद्घाटन किया।

अनुशासन और कोविड नियमों का तालमेल

परिसर में कोविड नियमों का पालन प्रवेश द्वार से ही दिखा। सैनिटाइजेशन के साथ लोगों को मास्क उपलब्ध कराए गए। संबोधन सभागार में इसका पालन किया गया। बाहर सुरक्षा बल भी तैनात रहे। कार्यक्रम उपरांत प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed