फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The villagers thrashed the young man who came to steal wearing women's clothes, died

Bareilly News: महिला के कपड़े पहनकर चोरी करने आए युवक को ग्रामीणों ने जमकर पीटा, मौत

Sat, 10 Dec 2022 07:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
The villagers thrashed the young man who came to steal wearing women's clothes, died
चोर की पिटाई के बाद हुई मौत से गांव में लगी भीड़ - फोटो : LAKHIMPUR
धौरहरा। ईसानगर थाना क्षेत्र के चहलार गांव में बृहस्पतिवार की रात करीब दो बजे एक घर में एक युवक महिला के कपड़े (साड़ी-ब्लाउज) पहनकर चोरी करने की नीयत से घुसा। आहट होने पर घरवाले जाग गए और उसे पकड़ लिया। परिजनों का शोर सुनकर ग्रामीण भी एकत्र हो गए। सभी ने पकड़े गए चोर की जमकर घुनाई कर दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चहलार गांव निवासी संतराम के घर में रात करीब दो बजे महिला के कपड़े पहनकर एक चोर घर में घुस आया। वह चोरी के इरादे से तख्त के नीचे रखा सोलर सिस्टम का बैटरा खोलने लगा। आहट सुनकर गृहस्वामी संतराम जाग गया और उसने चोर को पकड़ लिया और शोर मचाने लगा। शोर सुनकर बहुत से ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। इसके बाद पकड़े गए चोर की जमकर धुनाई कर दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चोर की पहचान मिर्जापुर गांव निवासी 38 वर्षीय महिपाल पासी पुत्र रामदयाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

घटना की सूचना पाकर ईसानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पाकर एसपी संजीव सुमन भी घटनास्थल पर जांच करने पहुंचे और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश ईसानगर पुलिस को दिए। ग्राम चौकीदार की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसमें 30 से 40 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘ग्रामीणों की पिटाई से महिपाल की मौत हो गई। उसके खिलाफ चोरी की कई अन्य घटनाएं पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज हैं। ग्रामीणों ने आत्मरक्षा में चोर की पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई है। चौकीदार की ओर से 30 से 40 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ गैैैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है। दोषियों को गिरफ्तार कर चालान भेजा जाएगा।’
- प्रीतम पाल सिंह, सीओ धौरहरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed