फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The village headmen held the BDO hostage

Bareilly News: ग्राम प्रधानों ने बीडीओ को बंधक बनाया

Wed, 17 Sep 2025 03:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
The village headmen held the BDO hostage
नवाबगंज। विकासखंड कार्यालय नवाबगंज में मंगलवार को खंड विकास अधिकारी की कार्यशैली से नाराज 30 से अधिक ग्राम प्रधानों ने बीडीओ और छह अन्य कर्मियों को उनके कार्यालय में बंधक बनाकर कार्यालय का ताला जड़ दिया। उसके 22 मिनट बाद सूचना पर पहुंचे ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि और पुलिस ने खुलवाकर मुक्त कराया।
विज्ञापन

मंगलवार को विकास क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी ओम प्रकाश प्रजापति पर अपने चहेते ठेकेदारों का भुगतान किए जाने के साथ ही अन्य ठेकेदारों के भुगतान न करने का आरोप लगाते हुए उन्हें उनके ही कार्यालय में बंधक बनाकर कार्यालय में ताला जड़ दिया। साथ ही उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


ग्राम प्रधानों द्वारा बीडीओ को बंधक बनाए जाने की सूचना पर ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि डॉ. एके गंगवार के साथ ही पुलिस कर्मी भी ब्लॉक पहुंच गए। नारेबाजी कर रहे प्रधानों को समझाकर शांत कराया और फिर खंड विकास अधिकारी के कार्यालय का ताला खुलवाकर उन्हें मुक्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद और विधायक को सौंपा ज्ञापन : ग्राम प्रधानों रेखा देवी, कुंवर देवी, सुरजा देवी, सोनी गंगवार, हीराकली, विमलेश, गोमती देवी, यशवंत सिंह, कंधई लाल, राजपाल, भूपेंद्र कुमार आदि ने सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार और विधायक डॉ. एमपी आर्य को अपना शिकायती पत्र देकर खंड विकास अधिकारी का तत्काल ही तबादला कराए जाने की मांग की। संवाद

--
शासन से जारी हुई मनरेगा धनराशि के भुगतान में तकनीकी कमी आने से भुगतान न होने से ग्राम प्रधान नाराज थे। मात्र तीन फर्मों में भुगतान होने के बाद सर्वर ने काम करना बंद कर दिया था। इसको लेकर ग्राम प्रधान नाराज हैं। बाद में ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि, सासंद और विधायक के समझाने पर ग्राम प्रधान शांत हो गए। -ओम प्रकाश प्रजापति, बीडीओ, नवाबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed