{"_id":"1614e2870a2ba7cc74e1825633f52100","slug":"the-two-girls-disappeared-from-guwahati-junction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुवाहाटी की दो लड़कियां जंक्शन से गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुवाहाटी की दो लड़कियां जंक्शन से गायब
बरेली
Updated Fri, 08 Jan 2016 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दो लड़कियों के साथ कामकाज की तलाश में निकली गुवाहाटी की महिला को बरेली एक महिला खाना बनाने का काम दिलाने के बहाने से ले आई। बरेली जंक्शन पहुंचने पर इस महिला ने एक अन्य युवती को बुलाया, जो दोनों लड़कियों को खाना बनाकर दिखाने की बात कहकर बुलाकर ले गई और लौटकर नहीं आई। बरेली की महिला भी गायब हो गई। इंतजार कर रही महिला जंक्शन पर ही बैठकर रोने लगी तो जीआरपी के पूछताछ करने पर उसने पूरा मामला बताया।
गुवाहाटी के बापी दास निवासी अनीमा दास ने बताया कि उसके पति पापी दास की बारह साल पहले मौत हो चुकी है। उसकी दो बेटियां चौदह वर्षीय शर्मिला दास और तेरह वर्षीय काजोल दास है। वह बेटियों को साथ लेकर तीन दिन पहले गुवाहाटी से सियालदाह में कामकाज की तलाश में आई थी। यहां काम न मिलने पर वह जंक्शन पर थी, तभी उसकी मुलाकात बरेली की एक महिला से हो गई। इस महिला ने उसे बरेली में खाना बनाने का काम दिलाने की बात कही। इस पर वह अपनी दोनों लड़कियों के साथ महिला के साथ बृहस्पतिवार दोपहर ढाई बजे सियालदाह एक्सप्रेस से बरेली पहुंची। जंक्शन के बाहर बरेली की महिला ने एक युवती को फोन करके बुलाया, जो अनीमा की दोनों लड़कियों को खाना बनाकर दिखाने के बहाने बुलाकर ले गई और लौटकर नहीं आई। इसी दौरान महिला भी गायब हो गई और अनीमा परेशान होकर इधर उधर भटकती रही। जंक्शन पर उसे रोते देख सिपाही जीआरपी थाने ले गए। जिसने इंस्पेक्टर चंद्रशेखर गुप्ता को पूरी बात बताई। इंस्पेक्टर ने बताया कि लड़कियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। साथ ही महिला के परिवार वालों से गुवाहाटी संपर्क किया गया है।