फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The traffic system in the city will remain changed even today.

Bareilly News: शहर में आज भी बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

Mon, 20 Oct 2025 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
The traffic system in the city will remain changed even today.
बाजार में भीड़ के चलते जाम लगने से बचाने के लिए डायवर्जन लागू, अस्थाई पार्किंग की भी व्यवस्था
विज्ञापन

बरेली। दिवाली पर्व पर भी शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। एसपी ट्रैफिक की ओर से पर्व को लेकर डायवर्जन लागू किया गया है। इसके तहत शहर में भीड़भाड़ वाले कई इलाकों में आज ई-रिक्शा, ऑटो व चार पहिया वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बाजार आने वाले लोगों को परेशानी से बचाने के लिए जीआईसी और बिशप इंटर कॉलेज मैदान पर अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की गई है। संवाद
ऐसे गुजारे जाएंगे भारी वाहन

1. मुरादाबाद, रामपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन परसाखेड़ा से बड़ा बाइपास होकर नैनीताल, पीलीभीत, लखनऊ की तरफ जाएंगे।

2. लखनऊ की ओर से आने वाले भारी वाहन इन्वर्टिस तिराहे से बड़ा बाइपास होकर पीलीभीत, नैनीताल एवं रामपुर की तरफ जाएंगे।

3. रामपुर, नैनीताल, पीलीभीत एवं बरेली की तरफ से बदायूं की ओर जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास, इन्वर्टिस तिराहे से फरीदपुर, बुखारा मोड़, रामगंगा होकर जाएंगे और इसी रास्ते से वापस आएंगे।
विज्ञापन


4. लखनऊ से बदायूं की तरफ जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर से बुखारा मोड़, रामगंगा होकर जाएंगे। बदायूं से लखनऊ की तरफ जाने वाले भारी वाहन रामगंगा तिराहे से बुखारा मोड़, फरीदपुर होते हुए गुजारे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


5. मिनी बाइपास, इज्जतनगर तिराहा, डेलापीर से किसी भी प्रकार के भारी वाहन महानगर में प्रवेश नही करेगें। बदायूं जाने वाले भारी वाहन मिनी बाइपास, इज्जतनगर तिराहा, डेलापीर, 100 फुटा पूर्वी, सेटेलाइट, ईसाइयों की पुलिया से बियावान कोठी से कैंट होते हुए बदायूं के लिए जा सकेगें।



इन मार्गों पर तीन पहिया, ई-रिक्शा, ऑटो व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित
1. श्यामगंज से साहू गोपीनाथ तिराहा

2. बरेली कॉलेज पश्चिमी गेट से सिकलापुर, रोडवेज बस स्टैंड, नावल्टी की ओर

3. सिकलापुर चौराहा से पुराना रोडवेज बस स्टैंड व साहू गोपीनाथ चौराहा की ओर

4. खलील तिराहा से कुतुबखाना चौराहा की ओर

5. किला क्राॅसिंग से साहू गोपीनाथ के बीच बड़ा बाजार की ओर

6. सूद धर्मकांटा से कोहाड़ापीर की ओर

7. कोहाड़ापीर से कुतुबखाना की ओर

8. अशोकनगर तिराहा से सूद धर्मकांटा, कोहाड़ापीर की ओर

9. मूर्ति नर्सिंग होम से मठ की चौकी व साहू गोपीनाथ की ओर

10. पटेल चौक से नावल्टी, कुतुबखाना, बड़ा बाजार की ओर

11. शाहदाना चौराहा से साहू गोपीनाथ की ओर

12. चौपुला चौराहा से खलील तिराहा, कुतुबखाना की ओर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed