{"_id":"5fc003a28ebc3e9b861cba5e","slug":"the-three-youths-who-lost-their-lives-in-the-accident-were-coming-from-badaun-to-join-barat-bareilly-news-bly428108434","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवक बदायूं से आ रहे थे बरात में शामिल होने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवक बदायूं से आ रहे थे बरात में शामिल होने
विज्ञापन
hadsa shimla
चचेरे-तहेरे दो भाइयों की मौके पर ही हो गई थी मौत, दोस्त ने सुबह तोड़ा दम
विज्ञापन
बिसौली क्षेत्र के रहने वाले युवकों में एक भाजपा नेता, आ रहे थे करगैना
बरेली। भमोरा में कुड्डा गांव के पास बुधवार रात हुए सड़क हादसे में घायल तीसरे युवक ने गुरुवार सुबह अस्पताल में दम तोड़ दिया। मरने वालों में दो लोग चचेरे-तहेरे भाई हैं। तीनों करगैना में बरात में शामिल होने कार से आ रहे थे। मृत तीनों युवक बदायूं के बिसौली क्षेत्र के थे। घटना के बाद शादी समारोह व युवकों के घरों में मातम छा गया।
बदायूं के बिसौली थाना क्षेत्र के गांव मैथरा निवासी अभिजीत की बुधवार को बदायूं रोड पर करगैना में बरात आई थी। बरात में बिसौली के गांव शाहशहाबर निवासी अमन (21) पुत्र चन्द्रपाल व अमित (30) पुत्र प्रमोद कुमार भी आ रहे थे। दोनों आपस में चचेरे-तहेरे भाई हैं। दूल्हा अभिजीत भी उनका रिश्ते में भाई लगता है। इनके साथ ही पास के ही गांव बिहारीपुर-धर्मपुर का रामवीर (40) भी बरात में करगैना आ रहा था। तीनों कार में सवार थे। हर्रापुर मोड़ के पास इन्हें एक कार बरेली की तरफ जाते हुए दिखी। चालक से बातचीत कर किराया तय करने के बाद तीनों कार में सवार हो गए। इसके बाद रात करीब 10 बजे भमोरा के कुड्डा गांव के पास एकाएक हादसा हो गया। कार एक पेड़ से टकराकर पलटने की स्थिति में आ गई। हादसे में अमन और अमित की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रामवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद से ही ड्राइवर का पता नहीं है। घायल रामवीर को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां गुरुवार सुबह उसने भी दम तोड़ दिया। मृत युवकों के मामा गिरीराज ने बताया कि अमन गुजरात में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वहीं अमित भाजपा में बिसौली का सेक्टर प्रभारी था। दातागंज विधायक उनके रिश्तेदार हैं। अमन की अभी शादी नहीं हुई है। जबकि अमित की चार साल पहले ही शादी हुई है, उसके दो वर्ष की लड़की व एक साल का लड़का है।
विज्ञापन
सात फीट ऊंचाई तक थे पेड़ पर हादसे के निशान
इंस्पेक्टर भमोरा सौरभ सिंह ने बताया कि जिस स्विफ्ट डिजायर कार में तीनों लोग सवार थे, वह काफी तेज गति से आ रही थी। हादसे के दौरान गाड़ी के परखचे उड़ गए। कार की गति कितनी तेज थी इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पुलिया के पास पेड़ पर सात फीट ऊंचाई पर टक्कर के निशान हैं। पेड़ पर कांच चिपका हुआ है। पेड़ से टक्कर लगने के बाद कार पूरी तरह से उल्टी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्राइवर कौन था, नहीं चल रहा पता
हादसे के बाद अब यह पेच फंसा है कि कार कौन चला रहा था। इंस्पेक्टर भमोरा सौरभ सिंह का कहना है कि हादसे के बाद सबसे पहले वह मौके पर पहुंचे थे। गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर अमन का शव फंसा हुआ था। उसे बमुश्किल बाहर निकाला गया। वहीं मृत युवकों के मामा गिरीराज का कहना है कि गाड़ी बिसौली के रफीक की है। अमित व अमन मैथरा गांव तक बाइक से आए थे। यहां एक ट्यूबवेल पर इन्होंने बाइक खड़ी कर दी। हर्रापुर मोड़ पर किराया तय कर तीनों उसमें सवार होकर चल दिए। गिरीराज का कहना है कि उनके पास बुधवार रात 9:51 बजे अमित ने फोन कर कहा कि ड्राइवर कहीं चला गया है। इसके कुछ देर बार जब गिरीराज ने फोन किया तब अमित ने बताया कि ड्राइवर आ गया है और वह चल दिए हैं। गिरीराज का कहना है कि उनके पास कॉल की रिकार्डिंग हैं। वहीं इंस्पेक्टर सौरभ का कहना है कि गाड़ी में कोई ड्राइवर नहीं था। ड्राइविंग सीट पर उन्हें अमन फंसा हुआ मिला जिसे बमुश्किल बाहर निकाला गया था। बहरहाल अभी इस मामले में कोई तहरीर थाने नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
बिसौली क्षेत्र के रहने वाले युवकों में एक भाजपा नेता, आ रहे थे करगैना बरेली। भमोरा में कुड्डा गांव के पास बुधवार रात हुए सड़क हादसे में घायल तीसरे युवक ने गुरुवार सुबह अस्पताल में दम तोड़ दिया। मरने वालों में दो लोग चचेरे-तहेरे भाई हैं। तीनों करगैना में बरात में शामिल होने कार से आ रहे थे। मृत तीनों युवक बदायूं के बिसौली क्षेत्र के थे। घटना के बाद शादी समारोह व युवकों के घरों में मातम छा गया।