फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The three-day Urs-e-Razvi will commence with the flag-hoisting ceremony.

Bareilly News: परचम कुशाई से होगा तीन दिवसीय उर्स-ए-रजवी का आगाज

Mon, 20 Jul 2026 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 20 Jul 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
The three-day Urs-e-Razvi will commence with the flag-hoisting ceremony.
बरेली। आला हजरत फाजिले बरेलवी के 108वें तीन दिवसीय उर्स-ए-रजवी का आगाज छह अगस्त को परचम कुशाई की रस्म के साथ होगा। उर्स-ए-रजवी इस्लामिया काॅलेज मैदान पर मनाया जाएगा।
विज्ञापन

पहले दिन रजा गेट पर शाम पांच बजे दरगाह प्रमुख मौलाना सुब्हान रजा खान व सज्जादानशीन बदरूशरिया मुफ्ती अहसन रजा कादरी के साथ देश-विदेश से आए उलेमा की मौजूदगी में रजवी परचम फहराएंगे। रविवार को दरगाह मुख्यालय पर दरगाह प्रमुख व सज्जादानशीन ने उलमा की मौजूदगी आधिकारिक पोस्टर जारी किया।
विज्ञापन

उर्स के कार्यक्रम सुब्हानी मियां की सरपरस्ती व अहसन मियां की सदारत और सैयद आसिफ मियां की देखरेख में सम्पन्न होंगे। उर्स की व्यवस्था टीटीएस के रजाकार संभालेंगे।दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि उर्स के पहले दिन उर्स स्थल इस्लामिया मैदान पर अंतरराष्ट्रीय नातिया मुशायरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम दिन आठ अगस्त को दोपहर दो बजकर 38 मिनट पर आला हजरत के कुल शरीफ होगा। इस मौके पर मुफ्ती आकिल रजवी, मुफ्ती सलीम नूरी बरेलवी, मुफ्ती अय्यूब नूरी, मुफ्ती मोइनुद्दीन बरकाती, मुफ्ती सैयद कफील हाशमी आदि मौजूद रहे।

--
वितरित किए पौधे

बरेली। आला हजरत के उर्स से पहले दरगाह आला हजरत के संगठन जमात रजा-ए-मुस्तफा की ओर से कोतवाली गेट पर पौधा वितरण किया गया। लोगों ने उत्साह के साथ पौधे ग्रहण किए और उन्हें रोपकर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। जमात के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान मियां ने बताया कि इस दौरान मोइन खान, डाॅ. मेहंदी हसन, शाईबउद्दीन रजवी, अकबर हुसैन, डाॅ. आफताब खान, सैयद रफत अली, अब्दुल नबी, समरान खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed