फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The threat of Corona is not yet postponed, Railways alerts

कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है, रेलवे ने किया अलर्ट

Fri, 09 Oct 2020 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
The threat of Corona is not yet postponed, Railways alerts
रेलवे के स्टाफ को संबोधित करते मुरादाबाद के डीआरएम तरुण प्रकाश। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। गुरुवार को केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए जन-जागरूकता आंदोलन के तहत रेलवे के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु ऑनलाइन शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

इज्जतनगर मंडल क्षेत्र में डीआरएम दिनेश कुमार सिंह ने ऑनलाइन शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में एडीआरएम आशीष कुमार अग्रवाल व अजय वार्ष्णेय, सीनियर डीसीएम नीतू समेत कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। डीआरएम ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए इज्जतनगर मंडल के सभी स्टेशनों पर पोस्टर और बैनर भी लगाए गए हैं। इसके अलावा अमिताभ बच्चन का ऑडियो मेसेज भी स्टेशनों पर जनसंबोधन उद्घोषणा प्रणाली पर चलाया जा रहा है। यह मेसेज गुरुवार से फोन पर भी कॉलर ट्यून के रूप में सुनाई दी।
विज्ञापन

इसके अलावा मुरादाबाद मंडल में डीआरएम तरुण प्रकाश ने अपने सभी सहयोगियों को कार्यालय में शपथ दिलाई। सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा के निर्देश पर बरेली जंक्शन पर सीएमआई संजीव दुबे, स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह आदि ने यात्रियों को प्रोत्साहित करने और सामाजिक दूरी बनाने की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed