{"_id":"7b2cba30feeacde9a32b83d01f021580","slug":"the-team-went-on-to-power-disconnection-borrower-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनेक्शन काटने गई बिजली टीम से भिड़े बकायेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनेक्शन काटने गई बिजली टीम से भिड़े बकायेदार
बरेली
Updated Fri, 26 Feb 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बिजली बिल का बकाया जमा न करने वालों के कनेक्शन काटने गई टीम से बकायेदार भिड़ गए। कैंप में मौजूद अधिकारियों से जद्दोजहद हुई और हंगामा होने लगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को शांत किया और बकायेदार ने बकाया बिल जमा किया। जिससे उसका कटा कनेक्शन जोड़ दिया गया।
बिजली विभाग इस समय बिजली बिल जमा न करने वालों के खिलाफ अभियान चला रहा है। किला क्षेत्र के बाकरगंज में बृहस्पतिवार को कैंप लगाया गया था। जेई रमेश चंद्र श्रीवास्तव के साथ अन्य अधिकारी भी कैंप में शामिल थे और बकायेदारों के बकाया जमा न करने पर नोटिस जारी करने, कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान बाकरगंज निवासी जावेद ने बारह हजार रुपये बकाया होने पर कनेक्शन काटने का विरोध किया। उसके पक्ष में कई लोग आसपास के आ गए और वह बिजली विभाग की टीम से भिड़ गए। टीम के सदस्यों से बदसलूूकी की गई। जिससे हंगामा हो गया। सूचना पर इंस्पेक्टर किला मुहम्मद कासिम, चौकी इंचार्ज बाकरगंज उमेश यादव मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए और बिजली कर्मियों को पिटने से बचा लिया। साथ ही इंस्पेक्टर ने भीड़ को शांत कर दिया। इस दौरान जावेद ने बकाया जमा कर दिया। जिससे उसका कनेक्शन काटकर फिर जोड़ दिया गया। बिजली अफसरों ने बताया कि अभी अभियान जारी रहेगा।