{"_id":"65946c44870a2a15d3047145","slug":"the-team-returned-from-khanapuri-in-the-name-of-encroachment-campaign-faridpur-news-c-188-1-sbly1013-653-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अतिक्रमण अभियान के नाम पर खानापूरी कर लौटी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अतिक्रमण अभियान के नाम पर खानापूरी कर लौटी टीम
Wed, 03 Jan 2024 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 03 Jan 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
फरीदपुर। कस्बे में अतिक्रमण हटाने के लिए निकली नगर पालिका की टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध की वजह से टीम आधे रास्ते से ही लौट गई। जहां अतिक्रमण हटाया भी गया वहां भी कुछ समय बाद फिर अतिक्रमण हो गया।
नगर पालिका परिषद फरीदपुर की ओर से नगर के मुख्य मार्ग पर अभियान चलाने की तैयारी की गई थी। मंगलवार को एनबी टॉकीज के पास से अभियान शुरू किया गया। कार्रवाई को लेकर व्यापारियों ने विरोध कर दिया। टीम ने कुछ जगह अतिक्रमण सामग्री जब्त भी की। इस दौरान एक जनप्रतिनिधि के परिवार से भी टीम की नोकझोंक भी हुई।
जनप्रतिनिधि के परिवार के प्रतिष्ठान के सामने लगे पाइप को टीम ने जेसीबी से तोड़ दिया। इस दौरान व्यापारियों ने टीम पर भेदभाव करने का आरोप लगाया। भारी विरोध के चलते थाना गेट तक ही अभियान चलाकर टीम ने कार्रवाई बंद कर दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि सबसे ज्यादा अतिक्रमण मुख्य मार्ग और स्टेशन रोड पर है। यहां अतिक्रमण की वजह से जाम भी लगा रहता है। उन्होंने सख्ती से अभियान चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
वर्जन:
अस्थायी अतिक्रमण को टीम ने हटाया है। जिन लोगों ने स्थायी अतिक्रमण किया है, उन्हें चेतावनी दी गई है। अगर जल्द उन लोगों ने खुद ही अतिक्रमण नहीं हटाया तो अभियान चलाकर उसे ध्वस्त किया जाएगा। - डॉ. नितिन कुमार, ईओ नगर पालिका