{"_id":"6689dcd71f677380910d61b6","slug":"the-students-returned-after-seeing-the-lock-hanging-on-the-school-gate-nawabganj-news-c-182-1-sbly1021-102366-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्कूल गेट पर ताला लटका देख लौट गए विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्कूल गेट पर ताला लटका देख लौट गए विद्यार्थी
Sun, 07 Jul 2024 05:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 07 Jul 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
क्योलड़िया। भदपुरा ब्लाॅक के उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंवरपुर दान कुंवर में शिक्षकों के समय पर न आने की वजह से कई विद्यार्थी लौट गए। मामले की शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी से की गई है। उन्होंने शिक्षकों से स्पष्टीकरण भी तलब किया है।
ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय समय पर नहीं खुलता। इस वजह से आए दिन विद्यार्थी मुख्य गेट पर खड़े होकर शिक्षकों के आने का इंतजार करते रहते हैं। शनिवार को बारिश की वजह से शिक्षक और देरी से पहुंचे। तब तक ज्यादातर बच्चे घरों को लौट गए। उन्होंने घर जाकर शिक्षकों के न आने की जानकारी परिजनों को दी।
इस पर गांव के संतोष सिंह, झम्मनलाल, बदन सिंह, जगपाल, रफीक अहमद, कल्यान राय आदि ने खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार से मामले की शिकायत की। उन्होंने बताया कि यहां प्रधानाचार्य के अलावा एक सहायक अध्यापिका हैं। दोनों ही समय पर नहीं आतीं। विद्यालय में कुल 97 बच्चे पंजीकृत हैं। समय पर विद्यालय न खुलने से विद्यार्थियों की शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। स्टाफ से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। उनका जवाब मिलने के बाद प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जाएगी।