फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The street lights of the municipality will illuminate the highway for four kilometers

Bareilly News: नगर पालिका की स्ट्रीट लाइट से चार किमी तक रोशन होगा हाईवे

Fri, 08 Aug 2025 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
The street lights of the municipality will illuminate the highway for four kilometers
यूपीएसएचए ने जारी किया अनापत्ति प्रमाण पत्र
विज्ञापन

बहेड़ी। अब नगर पालिका की स्ट्रीट लाइट से चार किमी तक नैनीताल रोड फोरलेन हाईवे रोशनी से जगमग होगा। नगर पालिका की अध्यक्ष के पत्र पर केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने सिफारिश की थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण (यूपीएसएचए) ने नगर पालिका को स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया है। करोड़ों रुपये की लागत से स्ट्रीट लाइट लगाने का जल्द प्रस्ताव नगर पालिका द्वारा पास किया जाएगा।
नगर पालिका की अध्यक्ष रश्मि जायसवाल ने बताया कि कस्बे के लोग कई वर्षों से फोरलेन हाईवे पर रात के अंधेरे में दुर्घटनाएं होने और महिलाओं को सुरक्षित निकालने में परेशानी होने की बात करते थे। उन्होंने इसको प्रमुखता से लेते हुए केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद से बीते दिनों दिल्ली जाकर मुलाकात की थी। उन्होंने बताया था कि राजमार्ग प्राधिकरण अगर अनापत्ति प्रमाण पत्र दे देता है तो नगर पालिका नगर के डिग्री कॉलेज से लेकर सिमरा मोड़ तक डिवाइडर पर स्ट्रीट लगाने का काम शुरू कर देगा।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने जुलाई के प्रथम सप्ताह में राजमार्ग प्राधिकरण से सिफारिश की थी। इसके बाद बृहस्पतिवार को नगर पालिका को फोरलेन हाईवे पर स्ट्रीट लाइट लगाने की अनुमति यूपीएसएचए से मिल गई है। नगर पालिका अध्यक्षा ने बताया जल्द ही बोर्ड की बैठक में बजट पास कर हाईवे पर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू किया जाएगा। इसके अलावा वन विभाग तिराहे पर सुंदरीकरण कर मूर्तियां स्थापित की जाएंगी
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे से जुड़ेगा पुराना नैनीताल रोड
नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि शाहगढ़ तिराहे पर पुराने नैनीताल रोड को हाईवे से नहीं जोड़ा गया है। राजमार्ग प्राधिकरण ने इस टी पॉइंट को हाईवे से जोड़ने की अनापत्ति भी दे दी है। इसको हाईवे से जोड़कर यहां भी सुंदरीकरण किया जाएगा। उन्होंने अधिशासी अधिकारी शशि प्रभा चौधरी का भी आभार जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed