फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The story of piano music lovers

संगीत प्रेमियों की कहानी है पियानो

Sun, 29 Jan 2017 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Sun, 29 Jan 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
The story of piano music lovers
The story of piano music lovers - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विंडरमेयर में चल रहे थियेटर फेस्ट के दौरान तीसरे रोज ‘पियानो’ नाटक का मंचन किया गया। इस कहानी में पियानो को बेचने और खरीदने की कहानी है। जो दो संगीत प्रेमियों को एक दूसरे से मिलने पर मजबूर कर देती है। इस पूरी कहानी के ताने बाने में नाटक यह कहने में सफल होता है कि संगीत इंसान के अकेलेपन को भरने का सबसे बड़ा जरिया है। 
विज्ञापन

70वें दशक का यह नाटक उस समय का है जब डॉयल फोन चलन में था और मोबाइल फोन या कंप्यूटर का इस्तेमाल नहीं होता था। फिक्स्ड डॉयल फोन ही एक दूसरे से वार्ता संचारित करने का जरिया था।
विज्ञापन

नाटक में मुंबई के दो अलग अलग फ्लैट में रहने वाले लोग हैं। एक आदमी है जो अखबार में एक पियानो के बिकाऊ होने का विज्ञापन पढ़कर एक महिला (जो उस पियानो की मालकिन है) को फोन करता है। वो व्यक्ति  बार-बार अलग-अलग पात्र बन कर महिला को फोन करता है। कभी एक बच्चा, कभी बूढ़ी औरत या फिर एक सभ्रांत पियानो डीलर के तौर पर। इस पर उस महिला को जरा भी शक नहीं होता कि सब अलग अलग नहीं एक ही व्यक्ति हैं। इन दोनों के रोमांचक वार्तालाप की कहानी नाटक ‘पियानो’ का अहम हिस्सा है। जो नाटक को आगे बढ़ाने में सहायक होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें दोनों के बीच फोन पर होने वाली वार्ता हास्य पैदा करती है। जिसका दर्शक भरपूर लुत्फ लेते हैं। रेरा रिपेर्टोरी मुंबई की इस प्रस्तुति में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता रघुवीर यादव खरीदार की भूमिका में अपने बेहतरीन अदाकारी से सबको दीवाना बना लेते हैं तो महिला की भूमिका में रोशनी अचरेजा ने सधे हुए अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया। प्रकाश और संगीत भी शानदार रहा। अंत में डा. ब्रिजेश्वर सिंह ने सभी आभार व्यक्त किया। 

आज का नाटक 
दया दृष्टि की सीईओ ने बताया कि रविवार को संचारी मुंबई की ओर से एकल अभिनय का ‘बड़ा भांड तो बड़ा भांड’ नाटक का मंचन किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed