फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The story of Kanha captivated the audience's hearts.

Bareilly News: कथा कान्हा की ने मोह लिया दर्शकों का मन

Sun, 06 Sep 2026 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 06 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
The story of Kanha captivated the audience's hearts.
बरेली। रिद्धिमा सभागार में रविवार की शाम नृत्य की कथक शैली में पिरो कर ‘कथा कान्हा की’ प्रस्तुत की गई। गुरु और विद्यार्थियों की इस प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, प्रेम, भक्ति और उनके जीवन के प्रेरक प्रसंगों का मंचन किया। इसमें कथक के विद्यार्थियों कविमना, अन्वी, आयत, मीरा, विविक्षा, नित्या, त्रिशिका, मुक्तिका, पंखुड़ी, अनिका, प्रेमिका, वार्निका, नित्या ढींगरा, नित्या जैन, प्रकृति, जोया ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने कान्हा की माखन चोरी की लीला, कालिया दमन लीला का कथक नृत्य के माध्यम से मंचन किया।
विज्ञापन

कथक गुरु अंशु कुमार शर्मा और विद्यार्थियों ने गिरि गोवर्धन लीला का प्रदर्शन किया। कथक गुरु देव ज्योति नमस्कार, लियाश्री चटर्जी के साथ विद्यार्थियों ने रासलीला का खूबसूरत प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में गायक गुरु प्रियंका ग्वाल और सात्विक मिश्रा ने संगीत में पिरोए अपने स्वरों के माध्यम से इस प्रस्तुति को खूबसूरत बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन दीपाली सक्सेना ने किया। इस दौरान एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक व चेयरमैन देव मूर्ति, आदित्य मूर्ति, आशा मूर्ति, ऋचा मूर्ति, देविशा मूर्ति, उषा गुप्ता, डाॅ. एमएस बुटोला, डाॅ. प्रभाकर गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed