{"_id":"66591e11adffecca22054556","slug":"the-storm-blew-the-electric-fuse-bareilly-news-c-4-1-bly1039-411277-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आंधी ने उड़ाया बिजली का फ्यूज, भीषण गर्मी में उबलते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आंधी ने उड़ाया बिजली का फ्यूज, भीषण गर्मी में उबलते रहे लोग
विज्ञापन
हाई टेंशन लाइन पर गिरे पेड़ों को हटाते विद्युतकर्मी।
मीरगंज/शीशगढ़। बृहस्पतिवार को सुबह अचानक आई तेज आंधी से क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। हाईटेंशन लाइन पर कई जगह पेड़ गिरने से खंभे टूट गए। बिजली आपूर्ति बाधित होने से दर्जनों गांवों की बिजली ठप हो गई है। लोग पूरे दिन भीषण गर्मी में उबलते रहे। शाम को बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
लोगों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह आंधी आई, जिससे बिजली की लाइनों पर जगह-जगह पेड़ टूटकर गिरने से बिजली के खंभे टूटकर गिर गए। सूचना पर बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। लाइन ठीक करने का प्रयास करते रहे, लेकिन खबर लिखे जाने तक बिजली आपूर्ति चालू नही हो सकी थी। इस दौरान जगह-जगह लोगों के बीच पेयजल की भी समस्या बनी रही। इस तरह लोगों ने 10 से 11 घंटे बिजली की समस्या झेली। हालांकि शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों में लैपटाप-कंप्यूटर भी बंद पड़े रहे। इस कारण यहां कामकाज पर भी असर पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग मोबाइल चार्ज करने के लिए इधर-उधर दौड़ लगाते रहे। जेई ग्रीस कुमार ने बताया कि आंधी में ढकिया डैम के पास लाइन पर पेड़ गिर गया है। संवाद
विज्ञापन
ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर फूंका, बेतहाशा फॉल्ट ने बढ़ाई परेशानी
सिरौली। एक हफ्ते से भीषण गर्मी में ओवरलोड के कारण जल रहे ट्रांसफार्मर-केबलों में बेतहाशा वृद्धि ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इस कारण आए दिन कस्बे व आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई है।
कस्बे के वाल्मीकि बस्ती का 100 केवीए का ट्रांसफार्मर 36 घंटे में दोबारा जल गया। बिजली आपूर्ति व्यवस्था गड़बड़ाने से लोग बेचैन दिखाई दिए। लोगों की परेशानी को दूर करने के लिए यहां विभाग ने 100 के स्थान पर 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने की कवायद की है। बुधवार रात 12 बजे तक निगम कर्मी फाॅल्ट जोड़ते रहे। इस दौरान उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ा। आपूर्ति बहाल होने के बाद उनका कहना है कि यहां लगाए गए केबल घटिया किस्म की है, जबकि पूरे नगर में अधिकतर बिजली लाइनें भगवान भरोसे चल रही हैं। इस कारण लोगों ने नाराजगी जताई है। बिजली विभाग की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए हैं। संवाद