{"_id":"69adeca225896de25f020068","slug":"the-spitting-controversy-escalated-and-members-of-other-communities-also-filed-reports-bareilly-news-c-4-vns1074-839654-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: थूकने का विवाद गरमाया, दूसरे समुदाय के लोगों ने भी कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: थूकने का विवाद गरमाया, दूसरे समुदाय के लोगों ने भी कराई रिपोर्ट
Mon, 09 Mar 2026 03:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 09 Mar 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीगंज। अनुसूचित वर्ग के शख्स के ऊपर थूकने को लेकर दो समुदाय के बीच मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। रविवार को दूसरे समुदाय के लोगों की तरफ से भी दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
खना गौंटिया निवासी अरमान शाह ने रिपोर्ट कराई है कि बंडिया गांव निवासी राज व उसका दोस्त शिवम अपने घर के सामने खड़े थे। वह अपने घर से दवा लेने जा रहे थे। दोनों ने उन्हें रोक लिया और अभद्रता करने लगे। उन्होंने विरोध किया तो दोनों ने उनके साथ गालीगलौज करते ही पिटाई की। अरमान ने अपने पिता व भाई को बुलाया तो उन्हें भी पीटा। पुलिस ने अरमान की तहरीर पर राजू, उसके दोस्त शिवम पर रिपोर्ट दर्ज की है।
इससे पहले बंडिया निवासी पप्पू की पत्नी मनेखा ने साहिल, अयान पर अपने बेटे राज के ऊपर थूकने व पिटाई का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिख ली है, कार्रवाई की जाएगी।