फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The soldier kept a firearm on his forehead, said - Inspector, Head Moharrir will be responsible for my death

सिपाही ने अपनी कनपटी पर रखा तमंचा, बोला- मेरी मौत के जिम्मेदार होंगे इंस्पेक्टर, हेड मोहर्रिर

Thu, 02 Dec 2021 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
The soldier kept a firearm on his forehead, said - Inspector, Head Moharrir will be responsible for my death
प्रतीकात्मक । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
सुभाषनगर थाने में मचा हड़कंप, स्टाफ ने छीना तमंचा
विज्ञापन

शराब पीकर थाने में हंगामा करने पर एक दिन पहले ही हुआ था सस्पेंड
बरेली। सुभाषनगर थाने में मंगलवार रात शराब पीकर हंगामा करने पर सस्पेंड हुए सिपाही ने बुधवार सुबह अपनी कनपटी पर तमंचा लगा लिया। बोला- मेरी मौत के जिम्मेदार इंस्पेक्टर और हेड मोहर्रिर होंगे। यह देखकर थाने का स्टाफ हक्का-बक्का रह गया। स्टाफ ने किसी तरह उससे तमंचा छीना। मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
मुरादाबाद के छजलैट क्षेत्र का रहने वाला ताराचंद 2011 बैच का सिपाही है। वर्तमान में वह सुभाषनगर की मढ़ीनाथ चौकी पर तैनात है। बताया जा रहा है कि ताराचंद ने एक महिला दरोगा से फोन पर चैटिंग की। इसकी शिकायत इंस्पेक्टर से की गई तो मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे सिपाही नशे में धुत होकर थाने पहुंच गया और हंगामा करने लगा। इंस्पेक्टर नरेश कश्यप ने समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। पुलिसकर्मियों से भी उलझ गया। इस पर इंस्पेक्टर ने सिपाही को पकड़वाकर उसका मेडिकल करवाया। इसमें एल्कोहल की पुष्टि हो गई। इसके बाद इंस्पेक्टर ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी एसएसपी को दी। एसएसपी ने सिपाही का सस्पेंड कर दिया। सिपाही को बुधवार सुबह पुलिस लाइन में आमद कराने को कहा गया।
विज्ञापन

सिपाही को जब निलंबित होने की जानकारी हुई तो वह बुधवार सुबह करीब नौ बजे तमंचा लेकर थाने पहुंच गया। वहां सिपाही ने कनपटी पर तमंचा रखकर अपनी पत्नी को फोन मिलाया और कहने लगा- ‘मैं आत्महत्या कर रहा हूं। मेरी मौत के जिम्मेदार इंस्पेक्टर सुभाषनगर और हेड मोहर्रिर होंगे।’ यह दृश्य देखकर हरकोई हक्का बक्का रह गया। थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे बातों में उलझाकर किसी तरह तमंचा छीना। मामला अधिकारियों तक पहुंचने पर सिपाही के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत से सिपाही को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुभाषनगर ने बताया कि सिपाही के पास 12 बोर का लोड तमंचा था। सिपाही ने एक महिला दरोगा से फोन पर कुछ चैटिंग की थी। इसे लेकर ही उसे समझाया जा रहा था, लेकिन वह किसी की नहीं सुन रहा था। एसएसपी को घटना की जांच रिपोर्ट सौंप दी गई है।

सिपाही तमंचा लेकर थाने पहुंचा था। उसकी पुलिसकर्मियों के साथ नोकझोंक हुई। सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed