फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The soft birthday celebrated

धूमधाम से मनाया गया मुलायम का जन्म दिन

Mon, 23 Nov 2015 02:04 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 23 Nov 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
The soft birthday celebrated
बरेली। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का 77 जन्म दिन रविवार को धूमधाम से मनाया गया। सपा मुख्यालय पर बड़े नेताओं ने 77 पौंड का केक काटा। वहीं महिला और युवा विंग ने रक्तदान कर गरीबों को फल बांटे। वार्डों और बूथों पर पहली बार मुलायम के जन्म दिन पर समारोह हुए।
विज्ञापन

 मिशन कंपाउंड स्थित पार्टी दफ्तर में रविवार शाम कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया और जेपी आंदोलन से निकले मुलायम सिंह यादव अपने संघर्ष, मेहनत से तीन बार मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री पद तक पहुंचे। पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, विधायक अताउर्रहमान और शहजिल इस्लाम ने भी मुलायम सिंह के योगदान पर प्रकाश डाला। सपा महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष भारती चौहान की अगुवाई में अनाथालय में जाकर फल बांटे। समारोह में मेयर डॉ. आईएस तोमर, विधायक सियाराम सागर, वीरेंद्र सिंह गंगवार, जफर बेग, डॉ. जाहिद खां, हरीशंकर यादव, संजीव यादव, बृजेश श्रीवास्तव, अरविंद गंगवार, पार्षद राजेश अग्रवाल, गौरव सक्सेना, आरिफ कुरैशी, अशोक यादव, दीपक शर्मा, महलका कुरैशी, मनु नीरज तिवारी, कुमकुम सक्सेना, सुधार, सलमा, कमलेश रत्नाकर सुनीता तिवारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन


वार्डों और बूथों पर भी कटा केक
कंजादासपुर, रोहिली टोला, कांकर टोला, चौधरी तालाब, बाकरगंज, आजमनगर समेत 70 वार्डों में महानगर अध्यक्ष जफरबेग की अगुवाई में केक काटा गया। पार्षद शमीम कुरैशी ने बानखाना और ध्रुव चतुर्वेदी ने सिठौरा में केक काटा। लल्लू सिंह और अंकित यादव ने गरीबों को फल बांटे। युवजन सभा के प्रदेश कोषाध्यक्ष सूरजपाल यादव ने ठिरिया निजावत खां में केक काटा। बूथों पर भी समारोह आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed