फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The secret of tax evasion of 100 crores will be revealed from the liquor caught in Bareilly

बरेली में पकड़ी गई शराब से खुलेगा सौ करोड़ की टैक्स चोरी का राज

Mon, 21 Jun 2021 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
The secret of tax evasion of 100 crores will be revealed from the liquor caught in Bareilly
demo photo

एसआईटी ने शुरू की विवेचना, बारादरी पुलिस ने भेजीं पत्रावलियां
विज्ञापन

शराब लाने वाला ट्रक चालक संजय पेश होगा एसआईटी के सामने

बरेली। एसओजी द्वारा पकड़ी गई टपरी डिस्टलरी की 45 लाख की शराब का मुकदमा एसआईटी को ट्रांसफर होने के बाद शराब कारोबारी मनोज जायसवाल की दिक्कतें बढ़ गई हैं। एसआईटी ने विवेचना शुरू करने के साथ ही बारादरी थाने से मुकदमे के सारे कागजात मंगा लिए हैं। करीब सौ करोड़ के टैक्स चोरी के मामले की जांच अभी तक एसआईटी सहारनपुर और उन्नाव से कर रही थी, लेकिन अब इसकी जांच नए सिरे से बरेली से शुरू हो गई है।
एसटीएफ और एसआईटी ने दो मार्च को सहारनपुर की टपरी स्थित देसी शराब की फैक्टरी पर छापा मारकर उसे सीज कर दिया था। एसआईटी का मानना था कि एक गेट पास पर दो बार माल निकालकर सरकार को करोड़ों का चूना लगाया जा रहा था। उन्नाव में अजय जायसवाल के गोदाम में भी शराब की हेराफेरी का मामला पकड़ में आने के बाद गोदाम सीज कर दिया गया था। घोटाले की आंच बदायूं तक भी पहुंची। वहां बिसौली के गोदाम में टपरी फैक्टरी की शराब मिलने पर उसे भी सीज कर दिया गया था। इसी दौरान 23 मार्च को बरेली के डोहरा रोड पर शराब कारोबारी मनोज जायसवाल के गोदाम के पास शराब से भरा एक ट्रक एसओजी ने पकड़ लिया।
विज्ञापन

इसके बाद बरेली से लेकर लखनऊ तक अफसरों में हड़कंप मच गया था। वजह यह थी कि यह शराब टपरी की शराब फैक्टरी की ही थी। इसे उन्नाव की दुकानों पर भेजा जाना था, लेकिन शराब बरेली में कैसे पहुंची और किस गोदाम से निकली, इन सवालों के जवाब एसआईटी तलाश रही है। इसके सहारे ही वह टैक्स चोरी के मामले का साक्ष्यों समेत भंडाफोड़ कर सकती है। बारादरी पुलिस कार्रवाई के बजाय इस पूरे मामले को दबाए रही। शराब कारोबारी तक को नहीं पकड़ा। अब एसआईटी के पास मुकदमे की जांच जाने के बाद से शराब कारोबारी की दिक्कतें बढ़ गई हैं। सूत्रों की मानें तो अब यह मुकदमा ही एसआईटी को करोड़ों के टैक्स घोटाला खोलने का मुख्य हथियार बनेगा और इसका सूत्रधार बनेगा ट्रक चालक संजय।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर-उन्नाव से लेकर बरेली के आबकारी विभाग में खलबली

सहारनपुर की टपरी डिस्टिलरी का मामला एसआईटी ट्रांसफर होने से बरेली से लेकर उन्नाव, सहारनपुर तक आबकारी विभाग में खलबली मची हुई है। दरअसल अब यही ट्रक एसआईटी को शराब के टैक्स चोरी के घोटाले तक पहुंचाएगा। चूंकि इसमें कई आबकारी अधिकारी शामिल थे लिहाजा अभी पर्ते और खुलेंगी। इससे पहले चालक कितनी बार ट्रक यहां लाया है संभव है यह राज भी खुल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed