{"_id":"60ad52aa8ebc3e2be10f937a","slug":"the-search-for-the-antigen-kit-thrower-started-in-the-three-hundred-bed-hospital-bareilly-news-bly44764039","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सौ बेड अस्पताल में एंटीजन किट फेंकने वाले की तलाश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सौ बेड अस्पताल में एंटीजन किट फेंकने वाले की तलाश शुरू
विज्ञापन
सुभाष नगर क्षेत्र में खुले में जलतीं पीपीई किट।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह होते ही अफसरों ने सफाई कर्मियों को दिए किट हटाने के निर्देश
विज्ञापन
प्रयोग की गईं सैकड़ों किट और बायो मेडिकल वेस्ट से भर गए नौ पॉली बैग
बरेली। तीन सौ बेड अस्पताल के फ्लू कॉर्नर के सामने फेंकी गई सैकड़ों उपयोग की हुई एंटीजन किट मंगलवार को हटवा दी गईं। एंटीजन किट के साथ ही अन्य बायो मेडिकल वेस्ट भरने में नौ पॉलीबैग लग गए। यह देखकर अफसर भी हैरान रह गए। किट फेंकने वाले की तलाश के लिए सीएमएस ने स्टाफ से जवाब तलब किया है।
तीन सौ बेड कोविड अस्पताल में सोमवार को बड़ी तादाद में एंटीजन किट नगर निगम के डस्टबिन और उसके बाहर फेंक दी गईं थी। इसे देख सैंपल कराने पहुंच रहे लोगों ने आक्रोश जताया। मामले की जानकारी पर अमर उजाला ने प्रकरण को गंभीरता से लेकर मंगलवार को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की तो खलबली मच गई। सुबह ही अधिकारियों ने स्टाफ को तलब किया और किटें समेटने के निर्देश दिए। लैब टेक्नीशियन से पूछताछ की। किट किसने फेंकी इसकी जानकारी के लिए स्टाफ पूछताछ की, लेकिन पता नहीं चल सका। सीएमएस डॉ. वागीश वैश ने स्टाफ से जवाब तलब किया है। साथ ही, आगे से किट फेंकने की जानकारी पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
अस्पताल परिसर में पड़ा बायो मेडिकल वेस्ट हटवाया
अस्पताल परिसर में एंटीजन किट के अलावा दूसरे बायो मेडिकल वेस्ट भी काफी तादाद में फेंके गए थे। इसे आवारा पशु पूरे परिसर में छितरा रहे थे। इससे जानवरों के साथ ही बायो मेडिकल वेस्ट के संपर्क में आने वाले लोगों के भी संक्रमित होने की आशंका थी। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने पर सीएमएस ने मंगलवार को अस्पताल परिसर का राउंड लेकर कर्माचारियों से कोविड प्रोटोकॉल के तहत सभी मेडिकल वेस्ट साफ कराया। पशुओं के परिसर में घुसने पर सुरक्षा कर्मियों को कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जो किटें फेंकी गईं, उनका स्टाफ ने नहीं किया प्रयोग
सीनियर लैब टेक्नीशियन सुमित ने बताया कि जिस कंपनी की किटें कचरे में फेंकी गई थीं उनका फ्लू कॉर्नर पर हो रही सैंपलिंग के लिए प्रयोग ही नहीं किया गया। ऑस्कर कंपनी की किट पिछले कई दिनों से सैंपलिंग के लिए मिली ही नहीं। रिकॉर्ड चेक किया गया तो दावा सही मिला। इस पर अफसरों ने ऑस्कर कंपनी की किट का प्रयोग करने वाले की तलाश शुरू कर दी है। स्टेटिक टीम और मेडिकल मोबाइल यूनिट को दी गईं किट की जांच के निर्देश दिए गए हैं।
अस्पताल परिसर में फेंकी गई एंटीजन किट को हटवा दिया गया है। जो किट फेंकी गई हैं वह फ्लू कॉर्नर पर प्रयोग ही नहीं की गईं। किट फेंकने वाले की तलाश की जा रही है। स्टाफ को आगे से सतर्क रहने और प्रयोग के बाद किट समेत मेडिकल वेस्ट को नियमानुसार निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं। - डॉ. वागीश वैश, सीएमएस
विज्ञापन
प्रयोग की गईं सैकड़ों किट और बायो मेडिकल वेस्ट से भर गए नौ पॉली बैग बरेली। तीन सौ बेड अस्पताल के फ्लू कॉर्नर के सामने फेंकी गई सैकड़ों उपयोग की हुई एंटीजन किट मंगलवार को हटवा दी गईं। एंटीजन किट के साथ ही अन्य बायो मेडिकल वेस्ट भरने में नौ पॉलीबैग लग गए। यह देखकर अफसर भी हैरान रह गए। किट फेंकने वाले की तलाश के लिए सीएमएस ने स्टाफ से जवाब तलब किया है।
तीन सौ बेड कोविड अस्पताल में सोमवार को बड़ी तादाद में एंटीजन किट नगर निगम के डस्टबिन और उसके बाहर फेंक दी गईं थी। इसे देख सैंपल कराने पहुंच रहे लोगों ने आक्रोश जताया। मामले की जानकारी पर अमर उजाला ने प्रकरण को गंभीरता से लेकर मंगलवार को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की तो खलबली मच गई। सुबह ही अधिकारियों ने स्टाफ को तलब किया और किटें समेटने के निर्देश दिए। लैब टेक्नीशियन से पूछताछ की। किट किसने फेंकी इसकी जानकारी के लिए स्टाफ पूछताछ की, लेकिन पता नहीं चल सका। सीएमएस डॉ. वागीश वैश ने स्टाफ से जवाब तलब किया है। साथ ही, आगे से किट फेंकने की जानकारी पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
अस्पताल परिसर में पड़ा बायो मेडिकल वेस्ट हटवाया
अस्पताल परिसर में एंटीजन किट के अलावा दूसरे बायो मेडिकल वेस्ट भी काफी तादाद में फेंके गए थे। इसे आवारा पशु पूरे परिसर में छितरा रहे थे। इससे जानवरों के साथ ही बायो मेडिकल वेस्ट के संपर्क में आने वाले लोगों के भी संक्रमित होने की आशंका थी। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने पर सीएमएस ने मंगलवार को अस्पताल परिसर का राउंड लेकर कर्माचारियों से कोविड प्रोटोकॉल के तहत सभी मेडिकल वेस्ट साफ कराया। पशुओं के परिसर में घुसने पर सुरक्षा कर्मियों को कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
जो किटें फेंकी गईं, उनका स्टाफ ने नहीं किया प्रयोग
सीनियर लैब टेक्नीशियन सुमित ने बताया कि जिस कंपनी की किटें कचरे में फेंकी गई थीं उनका फ्लू कॉर्नर पर हो रही सैंपलिंग के लिए प्रयोग ही नहीं किया गया। ऑस्कर कंपनी की किट पिछले कई दिनों से सैंपलिंग के लिए मिली ही नहीं। रिकॉर्ड चेक किया गया तो दावा सही मिला। इस पर अफसरों ने ऑस्कर कंपनी की किट का प्रयोग करने वाले की तलाश शुरू कर दी है। स्टेटिक टीम और मेडिकल मोबाइल यूनिट को दी गईं किट की जांच के निर्देश दिए गए हैं।अस्पताल परिसर में फेंकी गई एंटीजन किट को हटवा दिया गया है। जो किट फेंकी गई हैं वह फ्लू कॉर्नर पर प्रयोग ही नहीं की गईं। किट फेंकने वाले की तलाश की जा रही है। स्टाफ को आगे से सतर्क रहने और प्रयोग के बाद किट समेत मेडिकल वेस्ट को नियमानुसार निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं। - डॉ. वागीश वैश, सीएमएस