Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The school is locked, the future is knocking at the door

Bareilly News: विद्यालय पर ताला बंद, दरवाजे पर भविष्य दे रहा दस्तक

Sat, 28 Feb 2026 02:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 28 Feb 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
The school is locked, the future is knocking at the door
बिशारतगंज। सरकार की निपुण भारत की मंशा को मझगवां ब्लॉक के गांव शिवनगर चंपतपुर के प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक पलीता लगा रहे हैं। विद्यालय बंद होने के कारण विद्यार्थी दस्तक देकर लौटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, स्कूल निर्धारित समय सुबह 9ः00 बजे से नहीं खुलता है। एक से डेढ़ घंटे बाद खुलता है। विद्यार्थी बाहर खड़े शिक्षकों की राह तकते रहते हैं। विद्यालय में शिक्षामित्र सहित चार शिक्षकों की तैनाती है। लेकिन, प्रबंधन बेहतर न होने से व्यवस्था चरमराई हुई है। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अधिकार का शिक्षक ही हनन कर रहे हैं। बोर्ड परीक्षाओं और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के काम के कारण विद्यालय में तैनात शिक्षक अनुपस्थित हैं। वैकल्पिक व्यवस्था में भी शिक्षक की जवाबदेही तय नहीं की गई है। इन दिनों विद्यार्थी दरवाजे पर ताला देखकर लौटने पर मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिक - नौ मार्च तक अवकाश पर हैं।
सहायक अध्यापिका - बोर्ड परीक्षा ड्यूटी के नाम पर गैर-परीक्षा वाले दिनों में भी अनुपस्थित रहती हैं।
शिक्षामित्र - बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) की ड्यूटी में व्यस्त हैं।
शिक्षक - ब्लॉक भ्रमण पर हैं।
वैकल्पिक व्यवस्था - भिंडौरा जूनियर हाई स्कूल से संबद्ध शिक्षक की ड्यूटी शिवनगर चंपतपुर में लगाई गई, जो समय का पालन नहीं कर रहे हैं।
----- ------------

विद्यार्थियों की गिरती नामांकन संख्या
इस अव्यवस्था का सीधा असर नामांकन पर पड़ा है। विद्यालय में छात्रों की संख्या 125 से घटकर 60 रह गई है। कुछ परिवारों ने बच्चों को निजी स्कूलों में भेजना शुरू कर दिया है, जबकि गरीब तबके के बच्चे व्यवस्था की इस मार को झेलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन,

मामला संज्ञान में आया है। इसको दिखवाएंगे। - सुनील कुमार शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी, मझगवां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed