फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The rushed engine for the city station stands in Ijjantagar

सिटी स्टेशन के लिए रवाना इंजन इज्जतनगर में खड़े रहे

Thu, 12 Oct 2017 01:53 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 12 Oct 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
 सिटी स्टेशन से बनकर लालकुआं जाने वाली गाड़ी संख्या 05309 बुधवार को रेलवे कर्मचारियों की लापरवाही से करीब डेढ़ घंटा देरी से चली। डीजल शेड से इंजन समय पर भेजे जाने के बावजूद कंट्रोलर और स्टेशन मास्टर के बीच संपर्क नहीं हुआ। डीजल शेड से रेल इंजन सिटी स्टेशन भेजने के बजाये स्टाफ ने इज्जतनगर स्टेशन भेज दिया। ट्रेन रात को 8.45 बजे सिटी स्टेशन से चलती है। डीजल शेड से दो इंजन रवाना होने के बाद इज्जतनगर स्टेशन पर ही खड़े रहे। रात 9.30 बजे तक इंजन नहीं लगने से प्लेटफार्म पर ट्रेन नहीं लगी। स्टेशन पर नियत समय पर गाड़ी नहीं लगने पर यात्रियों ने पूछताछ केंद्र पर हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद अधिकारी हरकत में आए। तत्काल इंजन को सिटी स्टेशन मंगवाकर ट्रेन को प्लेटफार्म पर लगाया गया। गाड़ी को करीब सवा दस बजे रवाना किया जा सका। इस मामले में जांच के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed