फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The road leading to the bird sanctuary tourist spot has become bad

Bareilly News: पक्षी विहार पर्यटक स्थल को जाने वाला मार्ग हुआ जर्जर, हिचकोले खा रहे लोग

Mon, 21 Apr 2025 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
The road leading to the bird sanctuary tourist spot has become bad
यह रास्ता गंदे पानी से भरा हुआ - फोटो : kathua
भुता। कस्बे के पास पक्षी विहार पर्यटक स्थल बने गांव रिछा को जाने वाला मार्ग जर्जर हो गया है। स्थिति यह है कि बिना बारिश के भी यहां सड़क गंदे पानी से भरी रहती है। इसके कारण स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पक्षी विहार पर्यटन स्थल बने गांव रिछा जाने वाला काफी समय से जर्जर है। इस पर आए दिन छात्र-छात्राएं व लोग गिरकर चोटिल होते रहते हैं। रोज के आने जाने वाले राहगीरों को नाले के ऊपर बनी फुटपाथ पर होकर गुजरना पड़ रहा है। इससे गांव रिछा, गनेश खेड़ा, कोठा मक्खन, खजुरिया श्री राम, विलास नगर रामपुर मलुआ आदि गांवों के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। यहां से गुजरने वाले वाहन चालक हिचकोले खाने को मजबूर है। संवाद
विज्ञापन

--

नहीं पड़तीं माननीयों की निगाहें
आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि लगभग दो वर्षों से यह मार्ग जर्जर है। करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसका निरीक्षण करने डीएम, एसडीम, अन्य बड़े अधिकारी इसी रास्ते से आकर चले जाते हैं। मगर, इसको ठीक कराने के लिए कोई ध्यान नहीं देता। ग्रामीणों का यह भी कहना है कुछ समय पहले वन मंत्री अरुण कुमार व विधायक फरीदपुर डॉॅ. श्याम बिहारी लाल अन्य बड़े नेता पक्षी विहार के उद्घाटन के लिए आए थे, लेकिन ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए सुध नहीं ली। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed