फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The responsible people did not wake up even after the death of an innocent, did not launch a campaign against unauthorized school vehicles

Bareilly News: मासूम की मौत पर भी नहीं जागे जिम्मेदार, अनधिकृत स्कूली वाहनों के खिलाफ नहीं चलाया अभियान

Sat, 23 Aug 2025 06:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 06:12 AM IST
विज्ञापन
The responsible people did not wake up even after the death of an innocent, did not launch a campaign against unauthorized school vehicles
मुख्यमंत्री के आदेश पर भी कार्रवाई के नाम पर की गई खानापूरी
विज्ञापन

बरेली। अनधिकृत स्कूली वाहन से कुचलकर मासूम की मौत के बावजूद जिम्मेदारों की नींद नहीं टूटी। कार्रवाई करने के दावे तो किए, लेकिन शुक्रवार को भी अनधिकृत स्कूली वाहन फर्राटा भरते नजर आए। शहर में एक जगह भी अभियान नहीं चलाया गया। मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद अफसर कार्रवाई के नाम पर खानापूरी कर रहे हैं।
भुता थाना क्षेत्र के गजनेरा गांव में बृहस्पतिवार सुबह चिराग (3) को अनधिकृत स्कूल वाहन ने रौंद दिया था। इसके बाद परिवहन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार से स्कूली वाहनों के खिलाफ दोबारा अभियान चलाने की बात कही थी। रात बीतते ही शुक्रवार को इस दावे की हवा निकल गई। परिवहन विभाग की ओर से एक भी स्कूल वाहन की चेकिंग नहीं की गई। अधिकारी अब सोमवार से अभियान चलाने का दावा कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन


-
स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने के लिए आदेश नहीं हो सके हैं। अब यह अभियान सोमवार से शुरू किया जाएगा। वाहनों की सूची तैयार कर टीमें स्कूलोंं में भी पहुंचेंगी और सड़क पर भी अभियान चलाया जाएगा। - पंकज सिंह, आरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed