फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The report of the assault case was not filed even after four days.

Bareilly News: मारपीट के मामले में चार दिन बाद भी दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट

Sat, 15 Nov 2025 03:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
The report of the assault case was not filed even after four days.
बिशारतगंज। थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में मंगलवार रात नलकूप पर सोने के लिए बाइक से जा रहे दो लोगों को रास्ते में घेरकर पीटे जाने के मामले की चार दिन बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस संबंध में शुक्रवार को सीओ आंवला से शिकायत की गई है।
विज्ञापन

गांव इस्माइलपुर निवासी दुर्गेश पाल ने सीओ आंवला को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि 11 नवंबर की रात 9:30 बजे वह अपने भाई अंकुर के साथ बाइक से अपने ट्यूबवेल पर सोने के लिए जा रहा था। रास्ते में घात लगाए बैठे गांव के दस लोगों ने चलती बाइक पर लाठी मारकर गिरा लिया। गाली देते हुए मारपीट की। मौके पर जमा हुई भीड़ में मारपीट का वीडियो भी बना लिया। दुर्गेश का आरोप है कि उसके ऊपर जान से मारने की नीयत से हमला किया गया। इससे उसके कंधे में फ्रैक्चर हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच की बात कहकर तहरीर लेकर रख ली, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उल्टा पुलिस ने शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया। आंवला सीओ नीतिन कुमार ने मामले में संज्ञान लेकर जांच के लिए निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed