{"_id":"5877dd654f1c1b922bba9a84","slug":"the-procter-threaten-students-assaulting","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने दी प्राक्टर को धमकी, हाथापाई की नौबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने दी प्राक्टर को धमकी, हाथापाई की नौबत
बरेली
Updated Fri, 13 Jan 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली कॉलेज में एलएलबी की परीक्षाओं में फिर नियम कायदों की धज्जियां उड़ा दी गईं। तीन परीक्षा कक्ष में छात्रनेता अपनी मर्जी की सीट पर बैठे परीक्षा दे रहे थे। जब उनको टोका गया तो अपनी गलती मानने के बजाए प्रॉक्टोरियल बोर्ड से ही उलझ गए। चीफ प्रॉक्टर तक को धमकी दे डाली। वहीं प्रॉक्टोरियल बोर्ड के एक सदस्य के साथ हाथापाई की नौबत आ गई। डिप्टी चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा के पहुंचने पर हंगामा शांत हुआ। एक छात्रनेता ने चीफ प्रॉक्टर को धमकी भरे लहजे कहा कि हां, बता दूंगा कि सर मैं कितना पढ़ने वाला हूं।
बरेली कॉलेज में एलएलबी की परीक्षाओं में गुरुवार को काफी हंगामा हुआ। आंतरिक सचल दल को तीन परीक्षा कक्षों में छात्र सीटिंग प्लान से नहीं बैठे मिले। परीक्षा कक्ष में अधिकतर अस्थायी शिक्षकों की ड्यूटी लगी है तो छात्रनेता उल्टा उन पर ही हावी हो जाते हैं। आंतरिक सचल दल ने जब तलाशी शुरू की तो छात्रनेता अजीत पटेल भड़क गया। वह प्रॉक्टोरियल बोर्ड से नोकझोंक करने लगा। दूसरे कक्ष में छात्रनेता अभय चौहान सचल दल से भिड़ गए।
तीसरे कक्ष में छात्रनेता सुमित सैनी उलझ पड़े। वह सीटिंग प्लान से नहीं बैठे थे। सैनी ने डॉ. वंदना शर्मा से कहा कि मैडम आप हैं तो हट रहा हूं, नहीं तो किसी की हिम्मत नहीं कि उसे कोई हटा सके। इस पर चीफ प्रॉक्टर ने कह दिया कि पता है कि तुम कितने पढ़ने वाले हो। इस पर उसने करारा जवाब दे डाला। वहीं लॉ डिपार्टमेंट के शिक्षक परीक्षा को लेकर दूरी बनाते नजर आए। अधिकतर शिक्षक भवन के नीचे बैठकर धूप सेंक रहे थे। चीफ प्रॉक्टर डॉॅ. एसपी मौर्या ने बताया कि कुछ छात्रनेता परीक्षा में हंगामा कर रहे थे। उनको समझा बुझाकर शांत करा दिया गया था।