फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The procession of the city will pass through the old route-e-Mohammadi

Bareilly News: पुराने रास्ते से गुजरेगा शहर का जुलूस-ए-मोहम्मदी

Tue, 10 Sep 2024 05:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 10 Sep 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
The procession of the city will pass through the old route-e-Mohammadi
बरेली। ईद मिलादुन्नबी पर शहर में निकलने वाला जुलूस-ए-मोहम्मदी इस बार पुराने रास्ते से निकाला जाएगा। पिछली बार महादेव पुल का निर्माण कार्य चालू होने की वजह से जुलूस का रूट छोटा करके इसे कुतुबखाना से निकाला गया था।
विज्ञापन

अंजुमन खुद्दाम-ए-रसूल से जुड़े नासिर कुरैशी ने बताया कि इस बार 16 सितंबर को शहर का जुलूस कोहाड़ापीर चौक से निकाला जाएगा। जुलूस कुतुबखाना पुल के नीचे से गुजरेगा। हमेशा से ही यही रूट रहा है। दरगाह पहलवान साहब होकर वापस नावल्टी के रास्ते जीआईसी, इस्लामियां कालेज से खलील स्कूल तिराहा होकर जिला परिषद मार्ग से बिहारीपुर ढाल होकर दरगाह आला हजरत पहुंच कर जुलूस संपन्न होगा।
विज्ञापन

अंजुमन इत्तेहादुल मुस्लिमीन के महासचिव अंजुमन शमीम ने बताया कि पुराना शहर में 15 सितंबर को निकलने वाला जुलूस-ए-मोहम्मदी मुन्ना खां की नीम से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



नए मार्ग से न निकलें अंजुमन



बरेली। अंजुमन इत्तेहादुल मुस्लिमीन की ओर से पुराना शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी ईद मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर निकाला जाएगा। यह जुलूस 15 सितंबर को शाम पांच बजे मुन्ना खां के नीम से रवाना होगा। इस जुलूस की तैयारियों को लेकर कैंप कार्यालय पर बैठक की गई। नवाब मुजाहिद हसन खां ने कहा कि अंजुमन अपने परंपरागत मार्गों से ही जुलूस में सम्मिलित होने आएं। किसी भी हाल में नए मार्ग का इस्तेमाल न करें, दूसरे समुदाय की भावनाओं का ध्यान रखें। प्रोफेसर जाहिद खां ने अंजुमनों से अपील की किसी के बहकावे में न आएं। बैठक में काजी अलीमुद्दीन, डॉ. अनीस बेग ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed