फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The problem of 3,554 police pensioners of Bareilly zone will be solved.

Bareilly News: बरेली जोन के 3,554 पुलिस पेंशनरों की समस्या का होगा समाधान

Tue, 02 Dec 2025 03:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 03:19 AM IST
विज्ञापन
The problem of 3,554 police pensioners of Bareilly zone will be solved.
बरेली। एडीजी रमित शर्मा ने जोन कार्यालय में गोष्ठी कर नौ जिलों के पुलिस पेंशनरों की समस्याओं की समीक्षा की। सभी जिलों के नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पेंशनरों की शिकायतों, लंबित प्रकरणों एवं भुगतान संबंधी मुद्दों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। अनावश्यक देरी पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सभी जिलों की पेंशनर्स कमेटी के अध्यक्षों ने जो प्रतिवेदन दिए, उनका परीक्षण किया। पेंशनरों से फोन कॉल या बैठक के माध्यम से संवाद बनाए रखने, जरूरत पर उनके घर जाकर समस्या सुनने की बात कही।
विज्ञापन

पुलिस लाइन एवं जिला स्तर पर ही पेंशनरों से संबंधित कार्यों का मूल्यांकन, हर माह होने वाली अपराध गोष्ठी में पुलिस पेंशनरों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति आदि का निस्तारण करने की हिदायत दी। वर्तमान में बरेली जोन में पुलिस पेंशनर्स कार्यकारिणी संस्थान में लगभग 3,554 पेंशनर हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed