फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The priest's bike stolen from outside the temple was found standing in the outpost

मंदिर के बाहर से चोरी पुजारी की बाइक चौकी में खड़ी मिली

Sat, 26 Dec 2020 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:52 AM IST
विज्ञापन
The priest's bike stolen from outside the temple was found standing in the outpost
पंडित सुधीर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

दूसरे दिन चौकी पहुंचा पुजारी तो बाइक खड़ी देख रह गया हैरान
विज्ञापन

पुलिस ने कहा- चोरी नहीं हुई बाइक पर सीसीफुटेज ने कर दी चुगली

बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव नगरिया परीक्षित स्थित मंदिर के बाहर से पुजारी की बाइक चोरी हो गई। पुजारी ने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। दूसरे दिन बाइक खोजते हुए पुजारी जब पुलिस चौकी पहुंचा तो अपनी बाइक वहां खड़ी देख हैरान रह गया। अब पुलिस बाइक चोरी की घटना मानने को तैयार नहीं है, घटना की सीसीटीवी फुटेज में चोर बाइक ले जाते साफ दिख रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर बाइक चोरी नहीं हुई तो फिर चौकी में कैसे पहुंच गई।
नगरिया परीक्षित स्थित मंदिर के पुजारी रिंकू उपाध्याय की बाइक 19 दिसंबर की रात मंदिर के बाहर चोरी हो गई। सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस ने छानबीन की, लेकिन बाइक का पता नहीं लगा। पुजारी ने रात में ही इज्जतनगर थाने में तहरीर दे दी। दूसरे दिन पुजारी खुद बाइक ढूंढते हुए बैरियर वन चौकी पहुंचे तो वहां अपनी बाइक खड़ी देखकर हैरान रह गए। पुजारी ने पुलिस से पूछा कि चोरी हुई उनकी बाइक चौकी कैसे पहुंच गई, लेकिन पुलिस ने कोई जवाब नहीं दिया। उल्टे घटना को ही नकारने में जुट गई।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों से सामने आई सच्चाई

मंदिर के पुजारी की बाइक चोरी की बात पुलिस सिरे से नकार रही है, लेकिन सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में घटना कैद है। चोर 19 दिसंबर की रात 8.35 बजे बाइक चोरी कर ले जाते हुए साफ दिख रहा है। चोर को पकड़वाने के लिए लोगों ने फुटेज वायरल भी कर दी। बाइक चोरी हुई है, यह तो फुटेज से साफ है लेकिन बाइक पुलिस चौकी कैसे पहुंच गई, यह रहस्यमय बना हुआ है। बताते हैं कि पुलिस ने गायत्रीनगर के एक आटोलिफ्टर को पकड़ा भी था, लेकिन रात भर हवालात में रखने के बाद उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस बाइक को चोरी होना बताया जा रहा है, वह पुजारी के पास ही है। बाइक चोरी हुई है या नहीं, यह भी नहीं कहा जा सकता। पुजारी से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर देने को कहा था, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं हुए। - केके वर्मा, इंस्पेक्टर इज्जतनगर



बाइक चोरी होने के बाद रात में ही मैं इज्जतनगर थाने में तहरीर देकर आया था। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में चोर बाइक ले जाते हुए साफ दिख रहा है। दूसरे दिन मैं बाइक ढूंढते हुए जब बैरियर वन चौकी पहुंचा तो बाइक वहां खड़ी मिली। - रिंकू उपाध्याय, पुजारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed