फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The police station was cordoned off when the theft was not disclosed

Bareilly News: चोरी का खुलासा न होने पर थाने का किया घेराव

Sat, 13 Sep 2025 03:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 03:04 AM IST
विज्ञापन
The police station was cordoned off when the theft was not disclosed
उप निरीक्षक को जांच से हटाकर दूसरे विवेचक को दिए निर्देश
विज्ञापन

फरीदपुर। ओम रेजिडेंस कॉलोनी में फौजी के घर पर हुई चोरी का खुलासा न होने पर नाराज पीड़ित परिवार कॉलोनीवासियों के साथ शुक्रवार को थाने पहुंचा और घेराव करते हुए इंस्पेक्टर से चोरी के खुलासे की मांग की। इसके बाद फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने जांच कर रहे उप निरीक्षक को जांच से हटाकर दूसरे विवेचक को जांच के निर्देश दिए हैं।


कॉलोनी के डी ब्लाॅक में रहने वाले राजकुमार सिंह राठौड़ राजस्थान के गंगानगर में सेना में नायब सूबेदार के पद पर तैनात हैं। अपनी पत्नी व बच्चों के सहित गंगानगर में ही रहते हैं। उनके यहां मकान में ताला पड़ा रहता है। कुछ दिनों पहले उनके मकान से 17 लाख रुपये के 15 तोला सोने के आभूषण, करीब पांच किलो चांदी के जेवर चोरी हो गए थे। घटना के 17 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। पीड़ित परिवार कॉलोनी वालों के साथ शुक्रवार शाम थाने पहुंचे। फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि चोरी की घटना के खुलासे के लिए दो टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही चोरों की शिनाख्त कर घटना का खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed